Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरूग्राम में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के लिए ब्लू प्रिंट किया जाएगा तैयार - गृह मंत्री अनिल विज

शीघ्र ही पुलिस कर्मियों को आईटी की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरूग्राम , 21 Apr 2023

Last updated on: Apr 21, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरूग्राम जिला में ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट बनाने व वाहनों चालकों को यातायात नियमों के प्रति संवेदी बनाने के लिए डिजिटल ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा। विदेशों की तर्ज पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से सडक़ पर यातायात का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में यह प्रयोग बेहद कारगर साबित होगा। 

इसके अलावा, गृह मंत्री ने बढ़ते साइबर अपराध जिनमें बैंक खाते व सोशल मीडिया हैक करने के मामलों के संबंध में कहा कि शीघ्र ही पुलिस कर्मियों को आईटी की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा।उन्होंने यह निर्देश आज गुरूग्राम के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने गृह मंत्री का गुरूग्राम पहुंचने पर स्वागत किया और पुलिस की गतिविधियों की जानकारी दी।

श्री अनिल विज ने बैठक के दौरान बताया कि वे सभी पुलिस कमिश्नरेट व रेंज ऑफिस में जाकर लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा करेंगे। जिसकी शुरुआत उन्होंने गुरूग्राम से की है। उन्होंने जनता दरबार में आने वाली शिकायतों को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला से संबंधित मामलों में जनमानस को संतुष्ट करना विभाग का ध्येय होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि गुरूग्राम एक बढ़ता हुआ शहर है जिसकी वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान है। ऐसे में हरियाणा प्रदेश में 24 घंटे चलने वाले इस शहर में  ट्रैफिक व्यवस्था को किस प्रकार से और बेहतर बनाया जाए इसके लिए हमें प्रभावी कदम उठाने होंगे। इसके लिए स्मार्ट डिजिटल व्यवस्था तैयार करनी होगी। 

इससे सडक़ों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का दबाव कम होगा साथ ही लोगों में यातायात नियमों के प्रति जनभावना भी पैदा होगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटल ट्रैफिक मॉनीटरिंग सिस्टम का शीघ्र ब्लू प्रिंट तैयार कर उनके पास भिजवाया जाए।  

उन्होंने बैठक में पहुंचे सभी डीसीपी से जोनवाइज क्राइम रेट, अपराध नियंत्रण, पुलिस थानों की स्थिति के साथ-साथ आपरेशन मुस्कान व आक्रमण आदि की प्रगति के बारे में जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने गृह मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि गुरूग्राम में ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब 79 बच्चों को तलाश कर उनके परिजनों तक पहुंचाया जा चुका है। 

ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला में 95 मामले दर्ज किए और 358 लोगों को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 626 पीओ, बेल जंपर व मोस्ट वांटेड अपराधी पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि बीते आठ दिनों में 800 मामलों को डिस्पोज ऑफ किया जा चुका है। 

साथ ही यातायात व्यवस्था के तहत इस वर्ष 31 मार्च तक नियमों का उल्लंघन करने वालों के 4,22,541 चालान किए गए और आठ करोड़ 42 लाख 88 हजार 300 रुपए का राजस्व जुर्माने के रूप में वसूला गया। सडक़ों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए व्हीकल माउंटेड स्पीड राडार गन व एलको सेंसर भी बढ़ाए जाएंगे।

उन्होंने पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों के ठहरने व फरियादियों की सुविधा के इंतजामों की भी जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ने गृह मंत्री को साइबर अपराध की तर्ज पर आर्थिक अपराध के मामलों में संसाधन बढ़ाने की जरूरत से अवगत कराया। जिस पर गृह मंत्री ने तुरंत आर्थिक अपराध यूनिट को थाने में अपग्रेड करने का प्रस्ताव भिजवाने की बात कही।

इस अवसर पर डीसीपी क्राइम विजय प्रताप, डीसीपी वेस्ट भूपेंद्र सिंह, डीसीपी ईस्ट नितीश अग्रवाल, डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश कुमार सहित सभी एरिया के एसीपी व विभिन्न सेल के इंचार्ज भी उपस्थित रहें।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD