Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

मैंने अपने कप्तान से कहा, आप मुझसे कहीं भी गेंदबाजी करा लो : आवेश खान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Lucknow Super Giants, Rajasthan Royals, Avesh Khan, Marcus Stoinis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 20 Apr 2023

Last updated on: Apr 20, 2023, 00:00 IST

आवेश खान और मार्कस स्टॉयनिस गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ थे और इनके शानदार प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को कम स्कोर वाले आईपीएल मुकाबले में बुधवार रात 10 रन से हरा दिया।आवेश खान और मार्कस स्टॉयनिस के क्रमश: 3/25 और 2/28 के आंकड़े रहे और लखनऊ के 154/7 के मामूली स्कोर का पीछा कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 144/6 रन ही बना सकी।

कम स्कोर वाले इस मुकाबले में लखनऊ ने इस सत्र में सबसे कम लक्ष्य का बचाव किया।लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान के लिए ओपनरों यशस्वी जायसवाल (44) और जोस बटलर (40) ने 87 रन की पार्टनरशिप की। जायसवाल को स्टॉयनिस ने 12वें ओवर में आउट किया। 

संजू सैमसन और बटलर क्रमश: 13वें और 14वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद राजस्थान की पारी संभल नहीं पायी और वे लक्ष्य से दूर रह गए।आवेश खान ने आखिरी ओवर डाला और 18 रनों का बचाव किया और इस ओवर में दो विकेट भी लिए। आवेश ने जियोसिनेमा से कहा, "यदि हम पहले गेंदबाजी करते हैं तो मैं पहला या दूसरा ओवर करता हूं और जब हम बचाव करते हैं तो मैं महत्वपूर्ण ओवर जैसे चौथा या छठा ओवर करता हूं। 

यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है।"तेज गेंदबाज ने कहा, "मैंने अपने कप्तान और कोचों को बोल रखा है कि वे मुझसे कहीं भी गेंदबाजी करा सकते हैं और मैं मुश्किल ओवर डालने के लिए भी तैयार हूं। मुझे जब भी मौका मिलता है मैं टीम के लिए विकेट लेने की कोशिश करता हूं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Lucknow Super Giants , Rajasthan Royals , Avesh Khan , Marcus Stoinis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD