Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने लम्बित पड़े विजीलैंस मामलों के निपटारे में तेज़ी लाने के लिए कहा

भ्रष्टाचार को रोकने के लिए भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ज़ीरो टॉलरैंस नीति पर दिया ज़ोर

Vijay Kumar Janjua, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Apr 2023

Last updated on: Apr 18, 2023, 00:00 IST

भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्य सरकार की ज़ीरो टॉलरैंस नीति को दोहराते हुए पंजाब के मुख्य सचिव श्री विजय कुमार जंजूआ ने मंगलवार को सभी विभागों को भ्रष्टाचार की बीमारी को और सुचारू ढंग के साथ ख़त्म करने के लिए सम्बन्धित विभागों में लम्बित पड़े विजीलैंस मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं।

यहाँ अपने दफ़्तर में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता के अंतर्गत भ्रष्ट और दाग़ी कर्मचारियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाये। भ्रष्टाचार रोकथाम कानून 1988 की धारा ए और 19 के अधीन सभी मामलों का निपटारा समयबद्ध ढंग से किया जाये। उन्होंने अलग-अलग विभागों में लम्बित पड़े कई मामलों का भी नोटिस लिया।

श्री जंजूआ ने कहा कि इस मामले की पूरी गंभीरता के साथ जांच किये जाने की ज़रूरत है जिससे भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की इस मुहिम को नतीजे तक पहुँचाया जा सके।मुख्य सचिव ने बड़े लोक हित के मद्देनज़र ऐसे मामलों को जल्द से जल्द निपटाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने सम्बन्धित प्रशासनिक सचिवों के पास लम्बित पड़े हरेक केस की समीक्षा की और उनको इन मामलों को फास्ट ट्रैक और नतीजा प्रमुख ढंग के साथ निपटाने को यकीनी बनाने के लिए कहा। 

श्री जंजूआ ने आगे कहा कि वह ख़ुद इन मामलों की प्रगति सम्बन्धी नियमित तौर पर समीक्षा करते रहेंगे जिससे इसको फास्ट ट्रैक मोड पर लाया जा सके।मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि लम्बित पड़े मामलों में से 14 मामलों को मंज़ूरी दे दी गई है और बाकियों की भी जांच जारी है।

 

Tags: Vijay Kumar Janjua , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD