Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

हरजोत सिंह बैंस ने अंग्रेज़ी अध्यापकों के लिए दो सप्ताहों का विशेष प्रोग्राम किया शुरू

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Apr 2023

Last updated on: Apr 17, 2023, 00:00 IST

राज्य के बच्चों की अंग्रेज़ी भाषा और संचार हुनर को और निखारने के मद्देनजऱ पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज यहाँ महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एक और नवीन कोर्स शुरू किया।श्री बैंस ने इस नेक कार्य के लिए अमरीकी दूतावास का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया और इसके साथ ही शिरकत करने वालों को इस मौके का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। 

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बच्चों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव यत्न कर रही है।अपने भाषण में डा. मनिन्दर सरकारिया, डायरैक्टर, एस. सी. ई. आर. टी. ने देश के विकास में अध्यापक की अहम भूमिका संबंधी बताया।

जि़क्रयोग्य है कि दो अमरीकी ट्रेनर 40 अंग्रेज़ी भाषा के अध्यापकों के साथ 17 से 29 अप्रैल (दो हफ़्ते) तक चलने वाले ‘टीचिंग इंग्लिश टू अडोलैसैंटस’ विशेष प्रोग्राम में सहयोग करेंगे। यह कोर्स एक अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट प्रोग्राम का दूसरा पड़ाव है, जिसको यू. एस. के पब्लिक अफेयर सेक्शन, नयी दिल्ली में स्थित दूतावास द्वारा फंड दिया जाता है और टी. ई. एस. ओ. एल. इंटरनेशनल एसोसिएशन की तरफ से लागू किया गया, जोकि विश्व में अंग्रेज़ी भाषा के अध्यापकों की सबसे बड़ी संस्था है। 

टी. ई. एस. ओ. एल. इंटरनेशनल के लिए विशेष प्रोजेक्टों की डायरैक्टर हैदी फोस्ट्, डा. तामरीका खवतीसियाशविली के साथ मिलकर इस प्रोग्राम का नेतृत्व कर रहे हैं। विश्व भर में अंग्रेज़ी अध्यापकों के लिए शिक्षा प्रोग्राम चलाने का दोनों के पास कई सालों का तजुर्बा है।

इस समागम में अमेरिकी दूतावास के क्षेत्रीय अंग्रेज़ी भाषा अधिकारी रूथ गोडे ने विशेष के तौर पर अपने विचार पेश किये और शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। मिस गोडे ने बताया कि अमेरिकी दूतावास इन प्रोजेक्टों को फंड देती है क्योंकि अंग्रेज़ी भाषा नौकरियाँ और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में विद्यार्थियों के लिए अहम भूमिका निभाती है।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD