Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ऊना में मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ किया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Apr 2023

Last updated on: Apr 15, 2023, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज प्रयास संस्था द्वारा जन स्वास्थ्य के 5 साल-हर घरद्वार अस्पताल कार्यक्रम के तहत डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में आयोजित मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में किए गए प्रयासों के बेहतर परिणाम देश के सामने आ रहे हैं।

उन्होंने पिछले पांच वर्षों से अस्पताल-संसद स्वास्थ्य सेवा को सफलतापूर्वक कार्यन्वित करने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस सेवा के माध्यम से प्रदेशवासियों को मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य जांच का लाभ मिल रहा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने में उनके प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान है।

श्री शुक्ल ने कहा कि किसी ने कभी सोचा नहीं था कि दवाओं, टीकों, चिकित्सा उपकरणों आदि के लिए हमारी विदेशों पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में बनी कोरोना वैक्सीन ने न केवल देशवासियों के कीमती जीवन को बचाने में मदद की, बल्कि अन्य देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर दुनिया में एक मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि देश में अच्छे और आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे का विकास किया जा रहा है। पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत छोटे शहरों और कस्बों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य ढांचे को भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल के लिए पिछले वर्षों में किए गए प्रयासों के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

राज्यपाल ने इस अवसर पर नेत्रों की जांच कराने आए लोगों को चश्में भी वितरित किए। उन्होंने शिविर का दौरा भी किया और नेत्र रोगियों से बातचीत की।इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रयास संस्था ने चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सशक्त प्रयास किए हैं ताकि लोगों को उनके घरद्वार के समीप ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में जनता के सहयोग से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में तीन चिकित्सा इकाइयों के साथ “अस्पताल-संसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा” शुरू की गई थी और आज राज्य के 8 जिलों में लगभग 33 एंबुलेंस सेवाएं कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने राज्यपाल का स्वागत किया।पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक कमल चुघ, हंस फाउंडेशन में सरकारी व्यवसाय के प्रमुख पूरन सैनी, क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एस.पी. सिंह देश के विभिन्न अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सक और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

इससे पहले आज सुबह राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरोह ग्राउंड पहुंचने पर उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राज्यपाल का  स्वागत किया।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD