Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

जमशेदपुर एफसी सुपर कप के सेमीफाइनल में

Sports News, Football, Football Player, Super Cup, Jamshedpur FC, Indian Super League champions ATK Mohun Bagan, ATK Mohun Bagan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोझिकोड , 15 Apr 2023

Last updated on: Apr 15, 2023, 00:00 IST

इंडियन सुपर लीग चैंपियन एटीके मोहन बागान को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और वे सुपर कप से बाहर हो गए। बोरिस सिंह थंगजम ने जमशेदपुर के लिए दो गोल दागे।मोहन बागान को जमशेदपुर के खिलाफ हर हाल में यह मैच जीतना था लेकिन टीम को हाल की अपनी सबसे शर्मनाक हार मिली। 

इस जीत से जमशेदपुर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।जमशेदपुर एफसी के लिए कोझिकोड में शानदार दिन रहा। 22वें मिनट में बढ़त बनाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मोहन बागान के डिफेंस ने बोरिस सिंह थंगजम को मार्कर के बिना छोड़कर भारी गलती की जिसकी उन्हें कीमत चुकानी पड़ी।

ऋत्विक दास और राफेल क्रिवेलारो के संयुक्त मूव पर बाएं छोर से एक क्रॉस बागान के गोल के सामने आया और अनमार्क बोरिस अचानक आये और गेंद को गोल में पहुंचा दिया।क्रिवेलारो ने बागान के डिफेंस को परेशान करना जारी रखा और 26वें मिनट में मिली फ्री किक पर उन्होंने दूसरा गोल लगभग दाग दिया था लेकिन उनका शानदार प्रयास पोस्ट से टकरा गया।

बागान के डिफेंडरों ने मैच के शुरूआत की गलतियों से सबक नहीं सीखा और 43वें मिनट में वैसी ही गलती कर बोरिस को फिर गोल करने का मौका दे दिया। बोरिस को बागान के डिफेंस ने बॉक्स में फिर अनमार्क छोड़ दिया। ऋत्विक दास ने बॉल उनकी तरफ खिसकायी और बोरिस ने लपकते हुए जमशेदपुर का दूसरा गोल दाग दिया।

जमशेदपुर ने इंजरी समय के पांचवें मिनट में अपना तीसरा गोल दागकर मैच आसानी से जीत लिया। स्थानापन्न खिलाड़ी हैरी सॉयर ने बॉक्स में मिली गेंद पर तीसरा गोल किया।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Super Cup , Jamshedpur FC , Indian Super League champions ATK Mohun Bagan , ATK Mohun Bagan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD