Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंगद बेदी 16 अप्रैल को 400 मीटर की स्प्रिंट के लिए कर रहे हैं तैयारी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Angad Bedi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Apr 2023

Last updated on: Apr 14, 2023, 00:00 IST

'पिंक', 'सूरमा' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके एक्टर अंगद बेदी पिछले छह महीने से 400 मीटर स्प्रिंट की तैयारी कर रहे हैं। मुंबई के उपनगरीय इलाके में 16 अप्रैल को होने वाली प्रतियोगिता में वह अपने जौहर दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

अंगद स्पोर्ट्स बैकग्राउंड वाले परिवार से आते हैं। वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर पद्मश्री बिशन सिंह बेदी के पुत्र हैं। वह दुनिया के नंबर 5 हर्डल स्प्रिंटर ब्रिंस्टॉन मिरांडा से ट्रेनिंग ले रहे हैं।इसके बारे में बात करते हुए अंगद ने बताया, "मैं पिछले छह महीने से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा हूं। 

स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से होने के कारण स्प्रिंट मेरे डेली वर्कआउट में शामिल है। लेकिन 400 मीटर की प्रतिस्पर्धा के लिए थोड़ी ट्रेनिंग की जरूरत है जो मैं कर रहा हूं। मिरांडा से काफी मदद मिली है और वह अच्छे कोच हैं।"उन्होंने कहा, "टॉप हर्डलर्स में होने की वजह से उनके पास निश्चित रूप से टेकनीक है जो मूल्यवान है। 

मैं ट्रैक पर उतरने के लिए उत्सुक हूं। इन स्पोटिर्ंग इवेंट्स की सबसे खास बात यह है कि ये आपके धैर्य की परीक्षा लेते हैं जिसके बारे में हो सकता है वैसे आपको पता भी न चले।"अंगद पर्दे पर आर. बाल्की की 'घूमर' में जल्द नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सियामी खेर भी उनके साथ हैं। वह 'लस्ट स्टोरीज 2' नामक संकलन में भी काम कर रहे हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Angad Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD