Saturday, 23 September 2023

 

 

खास खबरें केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग जमीन को लेकर कलयुगी बेटे ने मां और बुआ को बुरी तरह पीटा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता में और विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस की शमूलियत का ऐलान सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती हैं : जयराम ठाकुर पंजाब के ग्रामीण ज़मीन मालिकों को और सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर पूरी तरह तैयार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान टीबी, एचआईवी उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ एलपीयू द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिटेल आउटलेट डीलरों को ट्रेनिंग अभय सिंह चौटाला ने रैली स्थल पर पहुंच तैयारियों का लिया जायजा लाइट्स, कैमरा, बिज़नेस: 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो सिल्वर स्क्रीन से परे बिज़नेस में भी चमकीं रयात बाहरा युनिवर्सिटी में अैमी विरक ने हिट्ट गीतों के साथ किया विद्यार्थियों का मनोरंजन कोरोना कर्मियों से मिले जयराम ठाकुर, कर्मी बोले लोगों के पास शिमला आने का किराया भी नहीं है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नेवा एप्लीकेशन की शुरुआत, अब से कागज़-रहित होगा विधान सभा का कामकाज पंजाब विधान सभा का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगाः स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने के लिए नये WhatsApp चैनल की शुरुआत WhatsApp चैनल के लिंक पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में पत्रकार निर्भय सिंह को किया गिरफ़्तार हरजोत सिंह बैंस के अथक प्रयत्नों स्वरूप नंगल में भारी जाम की समस्या से मिली राहत शेखर खनिजो और रीम शेख का नया गीत 'तेरा ही नशा' बना दर्शकों के लिए लव ऐन्थम तकनीकी शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा 9 नये आधुनिक कोर्सों की शुरुआत : हरजोत सिंह बैंस

 

श्री अमरनाथजी यात्रा 2023 : 62 दिवसीय पवित्र तीर्थ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है

17 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण शुरू होगा

Dharmik, Shri Amarnath Ji Yatra, Shri Amarnathji Yatra 2023, Amarnathji Yatra, Amarnathji Yatra 2023, Shri Amarnath Ji Pilgrimage, Shri Amarnathji Shrine Board, SASB, SANJY-2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 14 Apr 2023

62 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथजी यात्रा इस साल 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त 2023 को संपन्न होगी। इसके अलावा, श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पवित्र तीर्थ यात्रा और पंजीकरण की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा “परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन सभी आने वाले भक्तों और सेवा प्रदाताओं को सर्वोत्तम श्रेणी की स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा। तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को चालू कर दिया जाएगा। सभी हितधारक विभाग यात्रा के सुचारू संचालन हेतु आवास, बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समन्वय में काम कर रहे हैं।”

यात्रा दोनों मार्गों यानी अनंतनाग जिले में पहलगाम और गांदरबल जिले में बालटाल से एक साथ शुरू होगी।उपराज्यपाल ने अधिकारियों को स्वच्छता के उच्च स्तर को सुनिश्चित करने और अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आवश्यक हस्तक्षेप करने का भी निर्देश दिया।श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड दुनिया भर के भक्तों के लिए सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण भी करेगा। यात्रा, मौसम और कई सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए श्री अमरनाथजी यात्रा का ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करवाया गया है।

उपराज्यपाल की अध्यक्षता में एसएएसबी की 44वीं बैठक के दौरान सदस्यों और अधिकारियों ने श्री अमरनाथजी यात्रा-2023 के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें पंजीकरण, हेलीकाप्टर सेवाओं का प्रावधान, सेवा प्रदाता, शिविर, लंगर और यात्रियों के लिए बीमा कवर शामिल हैं।

 

Tags: Dharmik , Shri Amarnath Ji Yatra , Shri Amarnathji Yatra 2023 , Amarnathji Yatra , Amarnathji Yatra 2023 , Shri Amarnath Ji Pilgrimage , Shri Amarnathji Shrine Board , SASB , SANJY-2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD