Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पटियाला रेलइजन में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने 56 उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

माननीय प्रधान मंत्री द्वारा “10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी" अभियान के चोथे चरण का शुभारंभ

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Patiala Locomotive Works, Parneet Kaur, Preneet Kaur, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 13 Apr 2023

Last updated on: Apr 13, 2023, 00:00 IST

माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में स्थित 45 केंद्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज  10 लाख युवाओं के लिए भर्ती अभियान "रोजगार मेला" के चोथे चरण का शुभारंभ किया गया । समारोह के दौरान 71,000 नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए । इस अवसर पर माननीय प्रधान मंत्री ने वर्चुअल मोड द्वारा इन नवनियुक्त व्यक्तियों  को भी संबोधित किया । 

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है । प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार सभी मंत्रालय एवं विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों के विरूद्ध विद्यमान रिक्तियों को भरने की दिशा में कार्य कर रहे हैं ।एक एसा  मेगा इवेंट पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW), पटियाला  में आयोजित किया गया । 

पी.एल.डबल्यू , पटियाला  में  आयोजित इस  "रोज़गार मेला" के दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और "आवास और शहरी मामलों के मंत्री" माननीय हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब तथा  आसपास के क्षेत्रों से 56 नव नियुक्त लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किये । नवनियुक्त 56 लोगों में 17 लड़कियां हैं। इन में 33  नव नियुक्त लोगों को पीएलडबल्यू पटियाला ,15  को रक्षा विभाग, 4 को  शिक्षा विभाग, 3 को पंजाब ग्रामीण बैंक  और 1 को  गृह मामलों में के विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी गयी  है।

ये भर्तियां केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा  स्वयं और  यू पी एस सी, एस एस सी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की गयी हैं । शीघ्र भर्ती के लिए, चयन प्रक्रियाओं को सरल   बनाया गया है ।नियुक्ति पत्र  वितरण कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए नव नियुक्त युवकों -युवतियों में माननीय प्रधान मंत्री  जी के इस मिशन नियुक्ति प्रोग्राम के प्रति बेहद उत्साह देखने को मिला और नियुक्ति पाने पर उन्होंने प्रधान मंत्री जी को आभार प्रकट किया।   

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Patiala Locomotive Works , Parneet Kaur , Preneet Kaur , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD