Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

अटल डुल्लू ने 2023-24 के लिए कृषि, बागवानी फसलों के एसओएफ के अनुमोदन के संबंध में एसएलटीसी बैठक की अध्यक्षता की

Atal Dulloo, Agriculture Production Department, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 12 Apr 2023

Last updated on: Apr 12, 2023, 00:00 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू ने नागरिक सचिवालय में वर्ष 2023 के लिए विभिन्न कृषि और बागवानी फसलों के वित्त-मान के अनुमोदन के संबंध में राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किसानों के लिए केसीसी सुविधा का विस्तार करने हेतु श्रीनगर जिले में बागवानी फसलों/केसीसी पशुपालन, भेड़पालन, मत्स्य पालन और पुश्पकृशि गतिविधियों सहित सभी केसीसी फसलों के लिए खेती की लागत के अनुसार वित्त-मान को अंतिम रूप देने के संबंध में प्रत्येक लाइन विभाग के सभी संबंधित पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

विभिन्न केसीसी फसलों और संबद्ध गतिविधियों के लिए मौजूदा और प्रस्तावित वित्त-मान पर विस्तृत चर्चा के बाद, एसएलटीसी ने अनाज, सब्जियां, दालें, रेपसीड, सरसों/आलू, चारा, मसाले, बागान (रेशम, फूलों की खेती), पशु/भेड़पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन आदि सहित विभिन्न फसलों के तहत जम्मू-कश्मीर जिलों के किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए विभिन्न कृषि और बागवानी फसलों के एसओएफ को अंतिम रूप दिया।

बैठक के दौरान, कृषि में 10 प्रतिषत, बागवानी में 10 प्रतिषत और पशु/भेड़पालन के तहत 10 प्रतिषत वित्त-मान बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 के लिए मत्स्य पालन, पुश्पकृशि और अन्य संबद्ध क्षेत्रों के तहत भी बढ़ा हुआ ‘एसओएफ’ प्रस्तावित किया गया। 

बैठक को संबोधित करते हुए अटल डुल्लू ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के लिए वित्त निर्धारण जिले के किसानों को विभिन्न प्रकार के मुफ्त ऋण का परेशानी मुक्त तरीके से अधिकतम लाभ उठाने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वित्त के निर्धारण से जिले में कृषि उद्यमी गतिविधियों के माध्यम से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

बैठक में कृषि उत्पादन विभाग के सचिव, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जम्मू-कश्मीर, महानिदेशक योजना एपीडी, विशेष सचिव (बीआर/आर/एफ/टीके) एपीडी, निदेशक वित्त एपीडी, निदेशक बागवानी पी एंड एम, निदेशक कृषि, निदेशक बागवानी, निदेशक पशुपालन, निदेशक भेड़पालन , निदेशक मत्स्य पालन, निदेशक रेशम उत्पादन, निदेशक फ्लोरीकल्चर, सीजीएम नाबार्ड जम्मू, अध्यक्ष/संयोजक यूटीएलबीसी, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई जम्मू, स्कास्ट के प्रतिनिधि और राज्य सहकारी बैंक के अतिरिक्त एमडी उपस्थित थे।बाद में, एसीएस ने समग्र कृषि विकास योजना के तहत एक खरीद योजना समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

 

Tags: Atal Dulloo , Agriculture Production Department , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD