Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने फाजि़ल्का से 36.9 किलो हेरोइन बरामद की; चार गिरफ्तार

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत पंजाब की सोच के अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka, Heroin, Gaurav Yadav, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/फाजि़ल्का , 12 Apr 2023

Last updated on: Apr 12, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर शुरू की गई नशे के खिलाफ जारी निर्णायक जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने फाजि़ल्का के गाँव लालो वाली के इलाके से 36.9 किलोग्राम हेरोइन के 35 पैकेट बरामद कर चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहाँ दी।

गिरफ्तार लोगों की पहचान मनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह उर्फ गोपी, सुखदेव सिंह और दयालविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो सभी जिला तरनतारन के रहने वाले हैं। पुलिस ने सफेद हुंडई एलांट्रा (पीबी-02-डीपी-0717) और एक सिल्वर होंडा सिविक (पीबी-63-डी-2370) सहित दो सीडान कारें भी बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल राजस्थान से ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जाता था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राजस्थान से पंजाब में भारी मात्रा में हेरोइन आने की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद फाजि़ल्का जि़ले की पुलिस टीमों ने गाँव लालो वाली के इलाके में नहरी पुल के पास फाजि़ल्का-फिरोज़पुर रोड पर अभियान चलाया, जहाँ ये चार व्यक्ति ऊपर बताई गई कारों में बैठे हुए लोगों का इंतज़ार कर रहे थे। पुलिस टीम को देख आरोपितों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीमों ने उन्हें दबोच लिया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा, ‘‘चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने 24.295 किलोग्राम वजऩ वाली हेरोइन के 23 पैकेट बरामद किए हैं, जो कार की खिड़कियों के कार्डबोर्ड के अंदर छिपाकर रखे गए थे।’’ अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों द्वारा बताए गए सटीक स्थान से 12 पैकेट हेरोइन का एक और हिस्सा बरामद किया गया, जिसका वजऩ 12.620 किलोग्राम है।

फिरोज़पुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रणजीत सिंह ढिल्लों ने और अधिक जानकारी देते हुए कहा कि प्रारंभिक जाँच के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ड्रोन का उपयोग करके सीमा पार से गिराई गई हेरोइन की खेप को लेकर राजस्थान से आ रहे थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य लोगों और खेप के पंजाब स्थित प्राप्तकर्ता का पता लगाने के लिए आगे की जाँच की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।इस बीच, थाना सदर फाजि़ल्का में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(सी), 23, 29 के तहत प्राथमिकी संख्या 58 दिनांक 12.04.2023 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka , Heroin , Gaurav Yadav , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD