Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

विक्रमादित्य सिंह ने की केंद्रीय युवा कार्य व खेल मंत्री से भेंट

शिमला के कटासनी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रंेज़ स्थापित करने के लिए सैद्धंातिक स्वीकृति का किया आग्रह

Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Apr 2023

Last updated on: Apr 12, 2023, 00:00 IST

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की।इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिमला के कटासनी में शूटिंग रेंज़ स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की गई है। 

यहां पर निशानेबाजी के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां बहुद्देशीय खेल स्टेडियम तथा आठ लेन का 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक निर्मित किया जाना प्रस्तावित था। परंतु इसके लिए यह स्थल उपयुक्त नहीं पाया गया। ऐसे में यहां पर ‘स्टेट ऑफ आर्ट’ शूटिंग रेंज़ तथा इंडोर बाक्ंिसग हॉल व अन्य इंडोर खेलों के लिए बहुद्देशीय हॉल के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित शूटिंग रेंज़ में 10 मीटर, 25 तथा 50 मीटर शूटिंग रेंज़, फाइनल प्रतियोगिता के लिए शूटिंग रेंज़ हॉल, मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए इंडोर हॉल तथा अन्य दूसरी इंडोर खेलों के लिए स्टेडियम निर्मित करने का प्रस्ताव है।विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री से इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया ताकि यहां खेल अधोसंरचना के विकास के लिए विशेषज्ञ व अनुभवी सलाहकार नियुक्त करने के साथ ही प्रस्तावित शूटिंग रेंज़ का प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ की जा सके।

उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज़ स्थापित होने से प्रदेश के युवा निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा में निखार लाते हुए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे।केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD