Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का दौरा किया

कोविड-19 प्रबंधन के लिए अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर की कोविड तैयारी सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल की समीक्षा की

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party, Ram Manohar Lohia Hospital
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Apr 2023

Last updated on: Apr 10, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का दौरा किया और कोविड-19 प्रबंधन के लिए अस्पताल की संचालनात्मक तैयारी सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे मॉक ड्रिल की समीक्षा की।डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट में उन्हें सुविधाओं का दौरा करते और कर्मचारियों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कुछ दिन पहले देश में कोविड-19 की स्थिति और रोकथाम तथा प्रबंधन की तैयारियों के लिए राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में किसी भी संभावित प्रकोप के लिए तैयारी सुनिश्चित करने के लिए देश भर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाए। इसलिए, सरकारी और निजी अस्पताल आज मॉक ड्रिल कर रहे हैं और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अपने-अपने राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में इस कार्य की की समीक्षा कर रहे हैं।

आरएमएल अस्पताल के दौरे के समय, डॉ. मांडविया ने विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों के साथ अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा और स्वच्छता सेवाओं के प्रमुखों के साथ कुछ समय बिताया और उनके उपयोगी सुझावों को सुना। गुणवत्तापूर्ण नैदानिक प्रथाओं, संक्रमण नियंत्रण के उपायों, अस्पताल प्रबंधन, स्वच्छता प्रक्रियाओं और रोगी-केंद्रित प्रावधानों के इर्द-गिर्द सुझाव दिए गए।

देश भर में अत्यधिक रुचि देखी गई, जहां मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पतालों और सुविधाओं की तैयारियों और क्षमताओं की समीक्षा की।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पहले ही राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही के प्रति आगाह किया है और सभी से कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया है। 

डॉ. मांडविया ने राज्यों से आईएलआई/एसएआरआई मामलों के रुझानों की निगरानी करके उभरते हुए हॉटस्पॉट की पहचान करने और कोविड-19 एवं इन्फ्लुएंजा के परीक्षण और पॉजिटिव नमूनों के संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग को  बढ़ाने के लिए पर्याप्त नमूने भेजने का भी आग्रह किया है।इस अवसर पर आरएमएल अस्पताल के निदेशक एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला और स्वच्छता विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , Ram Manohar Lohia Hospital

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD