Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

कैबिनेट मंत्री इन्दरबीर सिंह निज्जर द्वारा अटल अपार्टमेंट स्कीम के अंतर्गत बनाए जाने वाले फ्लैट्स के सफल बोलीदाताओं को सौंपे आवंटन पत्र

अपार्टमैंट्स में पार्कों, 24 घंटे पानी की आपूर्ति, सी.सी.टी.वी., स्विमिंग पूल, जिम, टेबल टैनिस, पार्किंग, भूकम्प प्रतिरोध और अन्य बहुत सी अति-आधुनिक सुविधाएँ होंगी

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 10 Apr 2023

Last updated on: Apr 10, 2023, 00:00 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर द्वारा नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना द्वारा अटल अपार्टमेंट स्कीम के अंतर्गत बनाए जाने वाले फ्लैट्स के 487 सफल आवेदकों को आवंटन पत्र सौंपे गए। इस योजना के अंतर्गत शहर के शहीद कर्नैल सिंह नगर इलाके में 8.80 एकड़ ज़मीन में 336 एच.आई.जी. और 240 एम.आई.जी. फ्लैट बनाए जाएंगे। 

नहरू सिद्धांत केंद्र पक्खोवाल रोड, लुधियाना में करवाए समागम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बारह मंजि़ला रिहायशी भूकंप रोधक टावर बनाए जाएंगे और इन अपार्टमैंट्स में स्विमिंग पूल, जिमनेजिय़म, ग्रीन पार्क, क्लब हाऊस, सी.सी.टी.वी., 24 घंटे पानी की आपूर्ति, टेबल-टैनिस कमरे, मल्टीपर्पज़ हॉल, चौबीस घंटे पावर बेकअप वाली डबल लिफ़्ट्स, हरेक फ्लैट में वीडियो- डोर फ़ोन, बड़ी बालकोनियाँ, फायर हाईड्रैंट सिस्टम, रेन वॉटर हारवैस्टिंग सिस्टम, छोटे व्यापारिक केंद्र और अलग पाँच मंजि़ला पार्किंग सुविधा भी मुहैया करवाई जायेगी।  

उन्होंने कहा कि प्रोजैक्ट के अधीन 75 प्रतिशत क्षेत्रफल पर्यावरण हितैषी अलग-अलग कार्यों के लिए खाली रखा जायेगा। कैबिनेट मंत्री निज्जर ने बताया कि यह फ्लैट नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना द्वारा अगले तीन सालों में बनाए जाएंगे, जिसका कब्ज़ा 100 प्रतिशत स्व-वित्तीय ढंग से और आवंटियों को तीन महीने के अंदर-अंदर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 576 फ्लैट्स (336 एच.आई.जी. और 151 एम.आई.जी. आवेदनों के लिए) के लिए ड्रॉ 16 जून, 2022 को निकाला गया था। 

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्थानीय निवासियों को सस्ते घर मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और फ्लैट्स का समय पर निर्माण के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहर के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 24 घंटे काम कर रही है और लुधियाना शहर में करोड़ों रुपए के प्रोजैक्ट भी बनाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हिदायत की गई कि वह काम निर्धारित समय में मुकम्मल करें और विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न होने को सुनिश्चित बनाएँ। इस अवसर पर हलका विधायक रजिन्दरपाल कौर छीना, मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, गुरप्रीत बस्सी गोगी, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट तरसेम सिंह भिंडर, पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन सुरेश गोयल, चेयरमैन शरनपाल सिंह मक्कड़, अहबाब सिंह गरेवाल के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD