Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इनेलो सुप्रीमो के नेतृत्व में भाजपा सहित अन्य दलों को छोड़ सैकड़ों लोग इनेलो में हुए शामिल

बदलाव के इस समय में इनेलो एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी: चौधरी ओम प्रकाश चौटाला

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दादरी , 10 Apr 2023

Last updated on: Apr 10, 2023, 00:00 IST

इनेलो सुप्रीमो एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने दावा किया कि आज तानाशाही शासकों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा जिस प्रकार अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देश एकजुट हुआ और आंदोलन की लड़ाई लड़ी ठीक वैसे ही इस सरकार के खिलाफ एकता का प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। 

वे इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के तहत 43वें दिन दादरी हलका विधानसभा में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि इनेलो ने कभी भी गठबंधन से परहेज नहीं किया मगर भाजपा से जब इनेलो ने गठबंधन किया तो भाजपा ने उनके साथ फरेब किया। 

भाजपा सिर्फ स्वार्थी लोगों की पार्टी है और इस पार्टी में शामिल हर कोई पूंजीपतियों के लिए ही काम करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनाते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि सरकार आने पर देश के किसानों की आय को दोगुणा किया जाएगा मगर बड़ी हैरानी की बात है कि इसी सरकार में किसानों को हक अधिकार के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी और आज उसी शासन में देश और प्रदेश का किसान कर्जदार हो गया है। 

हरियाणा में स्थिति और भी बदतर हो रही है। प्रदेश के किसानों की उपज बेमौसम की भेंट चढ़ गई और किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा मगर ये सरकार सिर्फ लीपापोती में ही जुटी हुई है।उन्होंने कहा कि किसान कर्जदार हो रहा है और सरकार मूकदर्शक बन कर बर्बादी का मंजर देख रही है।

प्रदेश के किसानों को खराब हुई फसलों का सरकार को उचित मुआवजा देना चाहिए और फसल खरीद के साथ साथ समय पर भुगतान दिया जाए और मंडियों व खरीद केंद्रों में उचित व्यवस्था होनी चाहिए लेकिन ये सरकार किसानों के ही विपरीत नीतियां बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अब समय बदल रहा है और बदलाव के इस समय में इनेलो एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो का मजबूत संगठन है और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा ने एक नया माहौल बनाया है और इसी का ही असर है कि जहां भी यह यात्रा जा रही है सैकड़ों लोग पूरे जोश के साथ इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में जगाधारी विधानसभा क्षेत्र से पार्षद रामेश्वर भारद्वाज, यमुनानगर से पूर्व पार्षद राम शंकर राय, यमुनानगर के वार्ड 11 से दीपक महतो, भाजपा यमुनानगर के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा. विनोद मिश्रा, राजेश गुप्ता एवं आरपी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़ते हुए इनेलो का झंडा थामा।  

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD