Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पद्मश्री जीतने के बाद रवीना टंडन की बेटी ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Raveena Tandon, Raveena Tandon Padma Shri, Raveena Tandon Daughter, Rasha Thadani, Rasha Thadani Instagram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Apr 2023

Last updated on: Apr 07, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को पद्म पुरस्कार मिलने के बाद शुक्रवार को उनकी बेटी राशा थडानी ने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा। रवीना टंडन को हाल ही में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से दिल्ली में उनकी उपलब्धियों और सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।

खुशी और गर्व के साथ मुस्कराते हुए, राशा अपनी मां के साथ कार्यक्रम में आई थी। राशा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी मां के लिए एक लंबा नोट लिखा: पद्मश्री अवॉर्ड, भारतीय गणराज्य के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक। यह वर्ष आपके लिए खास है। 

आप हमेशा कहती हैं कि यह सब नाना की बदौलत है, आपको जो मिल रहा है, उसमें वह आपकी मदद कर रहे हैं। मुझे भी इस बात में कोई शक नहीं है। लेकिन, इसमें आपकी भी कड़ी मेहनत है। आपको जो सफलता, प्यार और सम्मान मिल रहा है, आप उसकी हकदार हैं। 

उन्होंने अपने नोट में आगे कहा: आपको और आपके काम को यूं सम्मानित होते देख मुझे कितनी खुशी हो रही है, मैं बता नहीं सकती। यह आपकी जीत है मां। आपकी विनम्रता, दयालुता रणबीर और मुझे कड़ी मेहनत करने और बेस्ट बनने के लिए प्रेरित करती है। हमें इंतजार है कि आगे क्या अच्छा होने वाला है।''

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Raveena Tandon , Raveena Tandon Padma Shri , Raveena Tandon Daughter , Rasha Thadani , Rasha Thadani Instagram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD