Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

कर्नाटक चुनाव: किसी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे सुपरस्टार यश

Sandalwood, Yash, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 07 Apr 2023

Last updated on: Apr 07, 2023, 00:00 IST

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया है। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य में यश काफी लोकप्रिय हैं और भाजपा, कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) उन्हें अपनी पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने के लिए उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं। 

सूत्रों ने बताया कि यश अपनी फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक ऑफरों को मना कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में यश ने कुछ उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया था। लोकसभा चुनाव में दूसरे कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के साथ उन्होंने मांड्या में शुरू से अंत तक चुनाव प्रचार कर निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अम्बरीष की जीत सुनिश्चित की थी जो पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पोते के खिलाफ खड़ी थीं। 

सूत्रों ने बताया कि यश इन दिनों एक फिल्म को लेकर व्यस्त हैं और इस महीने के अंत तक इस संबंध में घोषणा की जा सकती है। तेलुगु के ख्याति प्राप्त प्रोड्यूशर दिल राजू ने कहा था कि वह यश को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। इसी तरह कांतारा फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके ऋषभ शेट्टी भी कह चुके हैं कि वह किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

 

Tags: Sandalwood , Yash , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD