Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजीलैंस ब्यूरो ने सहकारी सभा में करोड़ों रुपए के गबन में शामिल भगौड़े दोषी को किया काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. बी. एस. नगर , 05 Apr 2023

Last updated on: Apr 05, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान करोड़ों रुपए के गबन केस में भगौड़े हुए पूर्व ख़ज़ांची हरप्रीत सिंह गाँव करनाना, तहसील बंगा को गिरफ्तार किया है। उक्त दोषी ने करनाना मल्टीपर्पज़ सहकारी सोसायटी लिमटिड, गाँव करनाना, ज़िला एस. बी. एस. नगर में 7, 14, 07, 596 का गबन अन्य दोषियों के साथ मिलीभुगत के द्वारा किया था।

वह सात महीनों से भगौड़ा था और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों पर एस. बी. एस. नगर की समर्थ अदालत के सामने विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से तब गिरफ्तार किया गया जब वह आत्म समर्पण करने के लिए आया था।आज यहाँ यह प्रगटावा करते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सहकारी सभा में 1000 के करीब खाताधारक/मैंबरों के इलावा छह नियुक्त कर्मचारी हैं।

इस सभा के पास एक पेट्रोल पंप, एक ट्रैक्टर के इलावा किराये पर ज़मीन की खेती के लिए खेती मशीनरी भी है। इसके इलावा, उक्त सोसायटी अपने मैंबरों/ किसानों को कीटनाशक और नदीननाशक भी बेचती है। इस सोसायटी के अलग-अलग सदस्यों और इस गाँव के प्रवासी भारतीयों ने सोसायटी में करोड़ों रुपए की एफ. डी. आरज़ भी जमा करवाई हुईं हैं।

विजीलैंस ब्यूरो की तकनीकी टीम की तरफ से की गई औचक चैकिंग के दौरान यह पाया गया कि तारीख़ 01- 04- 2018 से 31- 03- 2020 तक सोसायटी सदस्यों की तरफ से जमा करवाई गई एफ. डी. आरज और लिमटों के द्वारा लिए गए कर्जों में 7 14,07,596 रुपए का गबन किया गया था। इसके इलावा यह भी पता लगा है कि मुलजिमों ने 36,36,71,952 रुपए की गंभीर लापरवाहियां भी की हैं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सचिव इंद्रजीत धीर ने सोसायटी में 2 कंप्यूटर लगाए हुए थे, जिनमें से एक में वह सदस्यों की जमा करवाई ऐंट्रियों को असली दिखा कर सदस्यों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए रिकार्ड तैयार करता था। परन्तु इसके डाटा की पड़ताल पर पता लगा कि दूसरे कंप्यूटर के द्वारा उक्त सचिव ने कैशियर और अन्यों के साथ मिल कर फ्रॉड की रकम अनुसार डाटा फीड करके विभाग के ऑडिट अफसरों और अन्य अधिकारियों को पेश करते थे।

उन्होंने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने इस सम्बन्धी सोसायटी के 7 कर्मचारियों/मैंबरों के विरुद्ध विजीलैंस रेंज के पुलिस थाना, जालंधर में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409, 420, 465, 468, 471, 477- ए, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) ए, 13(2) के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर-15 तारीख़ 29-08-2022 के अधीन गबन का मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में मुलजिम पूर्व सचिव इंद्रजीत धीर, कैशियर हरप्रीत सिंह, रणधीर सिंह, सुखविन्दर सिंह, रविन्द्र सिंह और कमलीत सिंह (सभी मैंबर और निवासी गाँव करनाना) के खि़लाफ़ केस दर्ज करके इनमें से पाँच व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया है। बाकी मुलजिमों में फ़रार पूर्व कैशियर हरप्रीत सिंह को भी आज गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी रहते फ़रार सचिव इंद्रजीत धीर की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD