Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

चोटिल राफेल नडाल मोंटे कार्लो में फ्रेंच ओपन का अभ्यास टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे

Sports News, Tennis, Tennis Player, Rafael Nadal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2023

Last updated on: Apr 04, 2023, 00:00 IST

22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह फ्रेंच ओपन के अभ्यास टूर्नामेंट मोंटे कार्लो मास्टर्स से हट रहे हैं क्योंकि अभी वह अपने कूल्हे की चोट से उबर रहे हैं। मोंटे कार्लो मास्टर्स 8 से 16 अप्रैल तक आयोजित होगा जिसके साथ ही क्ले कोर्ट सत्र की शुरूआत होगी। 

14 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल को मोंटे कार्लो मास्टर्स में काफी कामयाबी मिली है। नडाल ने ट्वीट किया: "मैं ऊंचे स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए अभी तक तैयार नहीं हूं। मैं अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट मोंटे कार्लो में नहीं खेल पाऊंगा।"36 वर्षीय नडाल ने कहा कि उनकी तैयारी प्रक्रिया जारी रहेगी और वह जल्द वापसी की उम्मीद करते हैं। 

नडाल इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड से हारने के बाद से एक्शन से बाहर हैं। नडाल ने इस दौरान अपनी चोट को बढ़ा लिया था। स्पेनिश खिलाड़ी ने अपने बाएं पैर की चोट के कारण इंडियन वेल्स मास्टर्स और मियामी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था। 

पिछले महीने मोंटे कार्लो मास्टर्स के ड्रा समारोह में टूर्नामेंट निदेशक डेविड मैसी ने कहा था कि नडाल ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए साइन किया है। हालांकि नडाल ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वह अपनी वापसी का कोई निर्दिष्ट समय नहीं बता सकते।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Rafael Nadal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD