Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार को 700 करोड़ रुपए का नुकसान पहुँचाने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से ज्वाइंट डायरैक्टर फैक्टरीज़ गिरफ़्तार

मोहाली की फिलिप्स फैक्ट्री को अनाधिकृत तौर पर किया था डीरजिस्टर

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर , 01 Apr 2023

Last updated on: Apr 01, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने तफ्तीश के दौरान दोषी सिद्ध होने के बाद नरिन्दर सिंह, ज्वाइंट डायरैक्टर, फैक्टरीज़, श्रम विभाग, एस. ए. एस. नगर मोहाली को गिरफ़्तार किया है जिस पर दोष है कि उसने एस. ए. एस. नगर स्थित फिलिप्स फैक्ट्री को अनाधिकृत तौर पर डीरजिस्टर कर दिया था जिस कारण पंजाब सरकार को 600 से 700 करोड़ रुपए का नुकसान पहुँचा और अलग-अलग अदालतों में मामलों का सामना करना पड़ा। 

उक्त मुलजिम को आज एस. ए. एस. नगर की एक अदालत में पेश करके विजीलैंस ब्यूरो ने पाँच दिनों का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। आज यहाँ यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में ब्यूरो की तरफ से पहले ही मुकदमा नंबर 01 तारीख़ 05- 01- 2023 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (1) (ए), 13 (2) और आई. पी. सी. की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 201, 120-बी. तहत थाना विजीलैंस ब्यूरो उड़न दस्ता-1 पंजाब, एस. ए. एस. नगर में दर्ज है जिसमें अब तक 9 मुलजिम अधिकारी/कर्मचारी गिरफ़्तार किये जा चुके हैं जो न्यायिक हिरासत अधीन जेल में बंद हैं। 

उन्होंने बताया कि इस केस की तफ्तीश के दौरान बीते दिन 31- 03- 2023 को नरिन्दर सिंह, ज्वाइंट डायरैक्टर, निवासी मकान नंबर 1397, सैक्टर 68, एस. ए. एस. नगर को इस मुकदमे में मुलजिम के तौर पर नामज़द करके गिरफ़्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त अधिकारी ने तारीख़ 28-12-2018 को सुकंतो आइच डायरैक्टर और फिलिप्स कंपनी की तरफ से श्रम कमिशनर पंजाब, चंडीगढ़ को मुखातिब हुये एक दरख़ास्त डाक के द्वारा मोसुल हुई परन्तु नरिन्दर सिंह ने यह दरख़ास्त श्रम कमिशनर पंजाब को भेजे बिना आप ख़ुद ही कार्यवाही शुरू कर दी। 

उक्त अधिकारी ने अपने पत्र नंबर 19 तारीख़ 10- 01- 2019 के द्वारा बगैर कोई पड़ताल किये या फिलिप्स कंपनी के किसी वर्कर के बयान लिए बिना और श्रम कमिशनर की मंजूरी के बगैर ही उक्त फैक्ट्री डीरजिस्टर कर दी। इसके इलावा फैक्ट्री डीरजिस्टर करने सम्बन्धी अलग-अलग इंडस्ट्रीज, डायरैक्टर फैक्ट्रीज़ आदि के दफ्तरों की जानकारी हेतु डीरजिस्टर करने के लिए तारीख़ 25- 01- 2019 को जारी पत्र की कॉपी भेजी लिखा है परन्तु यह पत्र किसी भी दफ़्तर में मोसुल नहीं हुआ।

इसके बाद तारीख़ 27-02-2019 को श्रम इंस्पेक्टर, एस. ए. एस. नगर की तरफ से स्थानीय चीफ़ ज्यूडशियल मैजिस्टेट की अदालत में पंजाब सरकार की तरफ़ से औद्योगिक विवाद कानून 1947 की धारा 25 का चालान संकूतो आइच और अमित मित्तल, मैसर्ज फिलिप्स इंडिया लिमिटड फेस-9 एस. ए. एस. नगर के खिलाफ़ दायर कर दिया। 

यहाँ यह बताने योग्य है कि यदि उक्त नरिन्दर सिंह इस फैक्ट्री को डीरजिस्टर न करता तो यह फैक्ट्री बंद नहीं की जा सकती थी और औद्योगिक विवाद कानून की धारा 25 के तहत चालान देना ही नहीं बनता था और ऐसा चालान करने से पहले उक्त नरिन्दर सिंह को बाकायदा पड़ताल करनी बनती थी जो उसने नहीं की।

इसी कारण उक्त प्रतिवादियों ने इस मद का फ़ायदा लेकर पंजाब सरकार के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में विशेष आज्ञा पटीशन दायर करके तारीख़ 05- 08- 2019 को धारा 25 के अंतर्गत किये चालान के विरुद्ध रोक (स्टे) हासिल कर लिया था। जांच के दौरान पाया गया कि यदि यह अधिकारी उक्त फैक्ट्री को डीरजिस्टर न करता तो पंजाब सरकार को 600 से 700 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होना था। इस मुकदमे की आगे तफ्तीश जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD