Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

लोकपाल पंजाब ने राष्ट्रपति पदक विजेता इंस्पेक्टर केसर सिंह को सेवानिवृत्त होने पर किया सम्मानित

केसर सिंह की दक्षता और काम के प्रति समर्पण की सराहना की

Punjab Admin, Justice Vinod Kumar Sharma, Inspector Kesar Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Mar 2023

Last updated on: Mar 31, 2023, 00:00 IST

लोकपाल पंजाब जस्टिस विनोद कुमार शर्मा द्वारा आज ए.डी.जी.पी. लोकपाल के रीडर के तौर पर तैनात राष्ट्रपति पदक विजेता इंस्पेक्टर केसर सिंह को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया।केसर सिंह की सेवाओं की सराहना करते हुए जस्टिस शर्मा ने कहा कि केसर सिंह ने अपनी सेवाएँ पूरी निष्ठा से निभाई हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बेमिसाल उपलब्धियाँ हासिल कीं। 

यहाँ यह भी बताने योग्य है कि स. केसर सिंह ने पंजाब पुलिस में अपनी 38 साल की सेवा पूरी लगन और निष्ठा से मुकम्मल की और उन्होंने बहुत से मैडल विशेष रूप से 60 प्रशंसा पत्र प्राप्त किए। केसर सिंह को 2013 में अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।पंजाब सिविल सचिवालय-2 में उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान लोकपाल जस्टिस शर्मा ने केसर सिंह को गरिमापूर्ण बधाई दी और सेवानिवृत्ति के उपरांत सफल, सेहतमंद और खुशहाल जीवन की कामना की। 

जस्टिस शर्मा ने केसर सिंह के अन्य साथियों को उनके नक्शे कदमों पर चलने और अपनी सेवाओं के प्रति बेमिसाल योगदान देने के लिए प्रेरित किया। जस्टिस शर्मा ने आगे कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्होंने (केसर सिंह) की अनुपस्थिति उनके साथियों को हमेशा महसूस होती रहेगी।  इस अवसर पर अन्यों के अलावा विभु राज आई.पी.एस. ए.डी.जी.पी. लोकपाल पंजाब, राजीव पराशर आई.ए.एस. सचिव लोकपाल पंजाब, इंदरजीत कौशिक रजिस्ट्रार लोकपाल पंजाब, हरबंस सिंह सचिव मंत्री/ लोकपाल पंजाब और केसर सिंह के पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।

 

Tags: Punjab Admin , Justice Vinod Kumar Sharma , Inspector Kesar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD