Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आईपीएल 2023: संजय मांजरेकर को उम्मीद..गुजरात टाइटंस पिछले सत्र का आत्मविश्वास आगे लेकर जाएंगे

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023, Sanjay Manjrekar, Gujarat Titans
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Mar 2023

Last updated on: Mar 30, 2023, 00:00 IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर को उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 को जीतने से मिला आत्मविश्वास 31 मार्च से अहमदाबाद में शुरू हो रहे इस सत्र में लेकर जायेगी। लीग में अपने पहले सत्र में उन्होंने लीग चरण में 10 जीत और चार हार के साथ 20 अंक लेकर टॉप किया था। 

प्लेऑफ में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को पहले क्वालीफायर और खिताबी मुकाबले में सात विकेट के समान अंतर से हराया था और आईपीएल में अपने पदार्पण सत्र में खिताब जीता था। आईपीएल 2023 में गत चैंपियन के रूप में प्रवेश करते हुए गुजरात 2023 सत्र की शुरूआत शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी। 

मांजरेकर ने कहा, "आईपीएल 2022 नीलामी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन उन्होंने खिताब जीत लिया। उन्होंने कई बड़े दांव खेले जैसे हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना। किसी ने नहीं सोचा होगा कि वह इतने शानदार कप्तान निकलेंगे।"उन्होंने कहा, "आईपीएल में लम्बे समय से फ्लॉप रहे डेविड मिलर का अचानक सर्वश्रेष्ठ सत्र निकला और उस फॉर्म को वह अंतर्राष्ट्रीय करियर में ले गए। 

यह एक टीम निर्माण था और वास्तविक लोगों ने इसका समर्थन किया।"मांजरेकर के हवाले से आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वे पिछले वर्ष का आत्मविश्वास इस सत्र में लेकर जाएंगे। गुजरात की टीम पिछले सत्र के मुकाबले ज्यादा नहीं बदली है।''पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने गुजरात की बल्लेबाजी के लचीलेपन को श्रेय देते हुए कहा कि इससे उन्हें अन्य टीमों पर बढ़त मिलती है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023 , Sanjay Manjrekar , Gujarat Titans

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD