Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टैगोर के अकादमिक विचारों को दर्शाती है राष्ट्रीय शिक्षा नीति : द्रौपदी मुर्मू

Droupadi Murmu, President Of India, Bhartiya Janta Party, BJP, Droupadi Murmu News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 28 Mar 2023

Last updated on: Mar 28, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) रवींद्रनाथ टैगोर के आकादमिक (शैक्षणिक) विचारों को दर्शाती है। बीरभूम जिले के शांति निकेतन में टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय का वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुर्मू ने कहा, "गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के अकादमिक विचारों ने देश की उच्च शिक्षा प्रणाली में आधुनिक विचारों को पेश करने का मार्ग दिखाया। 

इस मिट्टी के महान पुत्र के अकादमिक विचारों के प्रतिबिंब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 में हैं।"राष्ट्रपति ने विश्व भारती विश्वविद्यालय में पुरुष और महिला छात्रों के संतुलित अनुपात पर भी संतोष प्रकट किया। राष्ट्रपति ने कहा, "मैं पुरुष और महिला छात्रों के इस संतुलित अनुपात से वास्तव में खुश हूं। 

भारत में लगभग 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महिलाओं के लिए शिक्षा मानकों में सुधार के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की तत्काल जरूरत है। इसलिए, पूरे देश में महिलाओं की शिक्षा पर अतिरिक्त जोर दिया जाना चाहिए।"

इस अवसर को चिह्न्ति करने के लिए विश्वविद्यालय प्राधिकरण ने मुर्मू को टैगोर का एक चित्र सौंपा। मंगलवार दोपहर शांति निकेतन पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर के भीतर स्थित रवींद्र भवन में टैगोर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने संग्रहालय का अवलोकन किया। 

परिसर के भीतर कला भवन का दौरा किया और वहां प्रदर्शित मूर्तियों की सराहना की। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंदा बोस, जो अपनी विश्वविद्यालय के रेक्टर भी हैं, इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President Of India , Bhartiya Janta Party , BJP , Droupadi Murmu News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD