Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

के. चंद्रशेखर राव ने फसल नुकसान के लिए 10,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की घोषणा की

K Chandrashekar Rao, K. Chandrasekhar Rao, Hyderabad, Telangana, Telangana Rashtra Samithi, TRS, Telangana Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 23 Mar 2023

Last updated on: Mar 23, 2023, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को फसल नुकसान के लिए किसानों को 10,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की है। मुआवजा उन किसानों को मिलेगा, जिनकी फसल बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराएगी। 

सीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य फसलों के नुकसान पर कोई रिपोर्ट केंद्र को नहीं भेजेगा क्योंकि मोदी सरकार ने पहले भी ऐसी स्थितियों में राज्य को कोई मदद नहीं दी थी। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से राज्य भर में 2,28,255 एकड़ से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा है। 

इसमें 1,29,446 एकड़ में मक्का की फसल, 72,709 एकड़ में धान और 8,865 एकड़ में आम की फसल शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, केसीआर सबसे पहले खम्मम जिले के मढ़ीरा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से बात की और फसल को हुए नुकसान की जानकारी ली। 

प्रभावित किसानों में से कुछ ने प्रति एकड़ 50,000 रुपये के मुआवजे की मांग की है। केसीआर ने कहा कि उनकी सरकार बड़े पैमाने पर निवेश के साथ सिंचाई परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रही है। नए प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।राज्य सरकार भी किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू कर रही है, उन्होंने दावा किया कि ऐसी योजनाएं दुनिया में कहीं भी लागू नहीं की जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के फलस्वरूप कृषि क्षेत्र मजबूत हुआ है और किसान कर्ज के जाल से बाहर आ रहे हैं। केसीआर ने यह भी बताया कि तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। 

उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना ने खुद को कृषि आधारित राज्य के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार की नीतियों के तहत प्रभावित किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष केसीआर ने कहा, नीतियां किसानों के लिए किसी काम की नहीं हैं। देश को एक नई कृषि नीति की जरूरत है।

 

Tags: K Chandrashekar Rao , K. Chandrasekhar Rao , Hyderabad , Telangana , Telangana Rashtra Samithi , TRS , Telangana Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD