Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

प्रमुख सचिव एसडीडी डॉ. असगर हसन समून ने कैपेक्स बजट के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कार्यकारी एजेंसियों को पॉलिटेक्निक, आईटीआई में विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा

Srinagar, Principal Secretary Skill Development Department, Dr Asgar Hassan Samoon, Dr. Asgar Hassan Samoon, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 23 Mar 2023

Last updated on: Mar 23, 2023, 00:00 IST

प्रमुख सचिव कौशल विकास विभाग डॉ. असगर हसन समून ने आज नागरिक सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कैपेक्स बजट 2022-23 के तहत विकास कार्यों की स्थिति और धन के पुनर्विनियोजन की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अभियंता आरएंडबी कश्मीर, विशेष सचिव एसडीडी, मुख्य अभियंता आरएंडबी जम्मू, निदेशक कौशल विकास विभाग और अन्य सम्बंधित अधिकारियों ने भाग लिया। 

जम्मू-कश्मीर के सरकारी पॉलिटेक्निक और आईटीआई के प्रधानाचार्य और अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। डॉ. समून ने संबंधित अधिकारियों से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न पॉलिटेक्निक/आईटीआई में चल रहे विभिन्न कार्यों की भौतिक और वित्तीय रिपोर्ट दोनों के संदर्भ में नवीनतम विवरण के बारे में जानकारी मांगी। 

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से कैपेक्स बजट 2022-23 के तहत निर्धारित धनराशि के पूर्ण उपयोग के साथ कार्यों को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए प्रगति की गति में तेजी लाने को कहा। उन्होंने संबंधितों को वित्त विभाग के निर्देशानुसार कार्यों के संबंध में राशि के पुनर्विनियोग का प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने को कहा। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कैपेक्स बजट के तहत आवंटित समग्र धन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए दोनों क्षेत्रों ‘पॉलिटेक्निक के साथ-साथ आईटीआई‘ के तहत नए कार्यों के निष्पादन हेतु उचित उपाय करने का निर्देश दिया। 

डॉ. समून ने विभिन्न पॉलीटेक्निक एवं आई.टी.आई. में लघु व्यवसाय विकास इकाइयों की स्थापना के संबंध में अधिकारियों से कहा कि प्रभावी संचालन के लिए वहां फर्नीचर एवं आई.टी. से संबंधित सभी उपकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पॉलीटेक्निक में छात्रावासों की स्थापना के संबंध में डॉ. समून ने अधिकारियों को तालमेल से काम करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें पूरा कर छात्रों के लाभ के लिए उपलब्ध कराया जा सके। 

उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों के संबंधित प्रमुखों को शेष चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि भवनों को जल्द से जल्द विभाग को सौंप दिया जाए। डॉ. समून ने निदेशक कौशल विकास विभाग को पॉलीटेक्निक/आईटीआई में व्यक्तिगत रूप से जाकर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए कहा।

बैठक में कौशल बजट 2023-24, 60000 महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रशिक्षण, बैक टू विलेज चरण-प्ट और केंद्र प्रायोजित योजनाओं सहित अन्य बातों पर भी चर्चा हुई।

 

Tags: Srinagar , Principal Secretary Skill Development Department , Dr Asgar Hassan Samoon , Dr. Asgar Hassan Samoon , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD