Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

16,580 फुट ऊंचा शिंकुला दर्रा हल्के वाहनों के लिए खुला

सामरिक दृष्टि के चलते शिंकुला मार्ग को ऑल वेदर रोड बनाने के लिए योजक परियोजना ने तेज किये प्रयास

Himachal Pradesh, Himachal, Lahaul and Spiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल स्पीति ) , 23 Mar 2023

Last updated on: Mar 23, 2023, 00:00 IST

जिला लाहौल स्पीति में  सामरिक महत्त्व का शिंकुला दर्रा मार्ग सीमा सड़क संगठन के योजक परियोजना ने  आज हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है जनवरी माह में भारी हिमपात होने के कारण यह मार्ग बंद हो गया था लेकिन आज योजक परियोजना द्वारा इस बार  एक बार पुनः हल्के वाहन फोर बाई फोर  के लिए खोल दिया गया है। 

सीमा सड़क संगठन  योजक परियोजना के निदेशक कर्नल  विकास गुलिया ने हरी झंडी दिखाकर जन्सकर की ओर से आये वाहनों को 16,580 फुट ऊंचे दर्रे के टॉप से मनाली चंडीगढ़  की ओर आज रवाना किया ।  गौरतलब है कि  सामरिक दृष्टि  के चलते  योजक परियोजना ने इस नीमू पदम  दारचा एनपीडी   300 किलोमीटर  lab सड़क मार्ग  को ऑल वेदर रोड बनाने के लिए क्वायद तेज कर दी है।  

इस  मार्ग को 23 जनवरी तक बहाल रखा था लेकिन शिंकुला दर्रा  पर भारी हिमपात के चलते  2 महीने के अंतराल में रिकॉर्ड समय में विषम परिस्थितियों में शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में  अथक प्रयासों से आज पुनः एक बार बहाल किया है।   परियोजना निदेशक कर्नल विकास गुलिया ने कहा कि शिंकुला दर्रा  में 4 किलोमीटर के करीब लंबी  सुरंग का निर्माण कार्य भी योजक परियोजना  जल्द  आरंभ करने जा रही है। इस सुरंग के निर्माण कार्य पर  1650 करोड़ के करीब निर्माण लागत का अनुमान है |

उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति सुमित खिमटा  ने बताया कि  इस मार्ग की  संवेदनशीलता और वर्तमान में  मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं । उन्होंने बताया कि  एसडीएम पदुम, एसडीएम लाहौल, बीआरओ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग ने दोनों पक्षों ने  निर्णय लिया है कि इस मार्ग पर अभी केवल स्थानीय फोर बाई फोर हल्के  वाहनों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी।  

उन्होंने यह भी बताया कि  सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक ही आवाजाही की अनुमति होगी।  आगामी  आदेश तक दारचा से आगे पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।  किसी भी पर्यटक वाहन को दारचा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। जिसके लिए पुलिस विभाग को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं । कर्नल विकास गुलिया ने इस अवसर पर मार्ग की बहाली में जुटे अधिकारियों व श्रमिकों   को  सम्मानित किया । 

इस अवसर पर ऑफिसर कमांडिंग योजक परियोजना 126 आरसीसी  अरविंद कुमार, ऑफिसर इंचार्ज  अरविंद त्रिपाठी, सिद्धांत देशमुख, एसडीएम जंस्कार सोनम दोरजे सरपंच सोनम नोरबू  सहित अन्य योजक परियोजना के  अधिकारीगण भी मौजूद रहे। 

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , Lahaul and Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD