Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महान शहीद को विनम्र श्रद्धांजलि होगी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Shaheed Kartar Singh Sarabha International Airport, Halwara
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Mar 2023

Last updated on: Mar 22, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब विधान सभा ने बुधवार को सर्वसम्मति के साथ प्रस्ताव पास करके भारत सरकार (जी. ओ. आई.) को इंडियन एयर फोर्स स्टेशन हलवारा, लुधियाना में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने की विनती की है। 

यह प्रस्ताव आज पंजाब विधान सभा के सैशन के दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से पेश किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उस महान शहीद को विनम्र श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उन्होंने कहा कि यह शहीद देश के लिए निःस्वार्थ होकर काम करने के लिए नौजवान पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि इस महान शहीद ने देश को विदेशी साम्राज्यवाद की गुलामी से मुक्त करवाने के लिए अहम भूमिका अदा की और कहा कि ग़दर पार्टी के सक्रिय नेता के तौर पर उन्होंने पहले विदेश और फिर देश में आज़ादी प्राप्त करने के लिए अथक मेहनत की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरूप मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम पहले ही शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखना शहीद को विनम्र श्रद्धांजलि होगी। 

भगवंत मान ने आगे कहा कि इन महान शहीदों के नाम पर हवाई अड्डों, यूनिवर्सिटियों और अन्य संस्थाओं के नाम रखने, उनकी शानदार विरासत को कायम रखने के लिए बहुत ज़रूरी है। उन्न्होंने कहा कि इन संस्थाओं का नाम महान राष्ट्रीय नेताओं के नाम पर रखना हमारे नौजवानों को देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित कर सकता है। 

शहीद भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा और देश के आज़ादी संग्राम के दौरान अपनी जानें कुर्बान करने वाले अन्य महान शहीदों को भारत रत्न अवार्ड प्रदान करने की बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान शहीदों को भारत रत्न अवार्ड प्रदान करने से इस अवार्ड का मान और बढ़ेगा। 

उन्होंने कहा कि यह महान शहीद सचमुच इस अवार्ड के हकदार हैं क्योंकि इन्होंने विदेशी चंगुल से देश को मुक्त करवाने के लिए महान बलिदान दिये। भगवंत मान ने अफ़सोस प्रकटाते हुये कहा कि दुर्भाग्यवश आज़ादी के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इन नायकों को यह अवार्ड नहीं दिया गया। 

इस अहम प्रस्ताव को पास किये जाने के मौके पर सत्र का बाइकाट करने वाले कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यह कार्यवाही इन महान नायकों के प्रति घोर निरादर है। उन्होंने कहा कि इस गौरवमयी अवार्ड के लिए विजेताओं का चयन प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय कमेटी की तरफ से किया जाता है। 

भगवंत मान ने व्यंग्य कसते हुये कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कांग्रेस पार्टी के दो पूर्व प्रधान मंत्रियों ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए अपने नामों की ही सिफ़ारिश कर दी थी। मुख्यमंत्री ने महान शहीद के शहीदी दिवस के मौके पर 16 नवंबर को छुट्टी का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार की तरफ से इस सम्बन्धी ज़रूरी रस्में पूरी कर ली जाएंगी। 

भगवंत मान ने इस मुद्दे पर रचनात्मक बहस में हिस्सा लेने और बिल पर राज्य सरकार का समर्थन करने के लिए विधायक मनप्रीत सिंह इयाली, अश्वनी शर्मा और नच्छतर पाल समेत विरोधी पक्ष के अन्य विधायकों का तह दिल से धन्यवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह ऐलान भी किया कि राज्य सरकार की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे के सिवल एयर टर्मिनल के निर्माण का काम जल्द ही मुकम्मल कर लिया जायेगा और यहाँ से मई के आखिर या जून तक घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि यह काम ज़ोरों-शोरां से चल रहा है और 161 एकड़ क्षेत्रफल में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत के साथ इसको पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट पंजाब को हवाई संपर्क के नक्शे पर और आगे ले जायेगा और यात्रियों के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत करेगा और इससे जहाँ लुधियाना के कारोबारियों को सुविधा मिलेगी, वहीं राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Shaheed Kartar Singh Sarabha International Airport , Halwara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD