Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023, Mumbai Indians, Kieron Pollard
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 22 Mar 2023

Last updated on: Mar 22, 2023, 00:00 IST

वेस्ट इंडीज के स्टार आलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया और आईपीएल 2023 से पहले टीम के पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुम्बई के लिए पोलार्ड हमेशा लीडर रहे हैं और खिलाड़ी हमेशा उनके पास सलाह लेने के लिए गए हैं। 

अब वह पूर्ण बल्लेबाजी कोच की भूमिका में हैं तो युवा खिलाड़ी, जो पोलार्ड की सफलता को दोहराना चाहते हैं, उनके साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं और महत्वपूर्ण सबक लेना चाहते हैं। पोलार्ड ने पहले सत्र की समाप्ति के बाद कहा, "मुम्बई इंडियंस की तरफ से खेलने और मुम्बई के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की भावना को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। 

उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है और एक खिलाड़ी के रूप में मैंने भी उनके लिए काफी कुछ किया है। यह जुड़ाव क्रिकेट मैचों से ज्यादा कुछ है। मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है, मैं खिलाड़ियों के आसपास वही व्यक्ति रहूंगा।"इस बीच मुम्बई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों ने पोलार्ड की टीम के साथ मौजूदगी के प्रभाव पर प्रकाश डाला। 

तिलक वर्मा ने एक मीडिया रिलीज में कहा, "पिछले साल मैंने उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। अब वह हमारे बल्लेबाजी कोच हैं जिससे मैं बहुत रोमांचित हूं।"पिछले सत्र में पोलार्ड के साथ कई मैच खेलने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने कहा, "मैं आज जब नेट के लिए उतरा तो पॉली मेरे पीछे खड़े थे। 

मेरे पहले साल में जब मैं नेट सत्र के लिए यहां आया था तो मैंने उनके साथ बल्लेबाजी की थी।"मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा सत्र खेलने जा रहे आलराउंडर रमनदीप सिंह ने कहा, "जब भी मैं परेशानी में था तो वह हमेशा मार्गदर्शन करने के लिए मौजूद थे।"कुमार कार्तिकेय ने कहा, "पिछला साल मेरा मुम्बई इंडियंस के साथ पहला साल था। 

इतने बड़े खिलाड़ी होने के बावजूद वह मुझसे बात करने से हिचकिचाते नहीं थे। इस साल उनकी भूमिका बदल गयी है लेकिन हमारे सम्बन्ध वैसे ही बने रहेंगे।"मुंबई इंडियंस आईपीएल में अपना पहला मैच दो अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023 , Mumbai Indians , Kieron Pollard

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD