Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'सैंपल-साइज' वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा के पूर्व स्टाइलिस्ट का बयान, 'मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Priyanka Chopra, Law Roach
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लॉस एंजेलिस , 21 Mar 2023

Last updated on: Mar 21, 2023, 00:00 IST

प्रियंका चोपड़ा के पूर्व-स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने कहा है कि उनका भारतीय एक्ट्रेस के साथ बॉडी शेमिंग के मामले से कोई लेना-देना नहीं है। लॉ रोच की यह प्रतिक्रिया एक्ट्रेस प्रियंका के सार्वजनिक रूप से दावा करने के एक हफ्ते से अधिक समय के बाद सामने आई है।

उन्होंने कहा कि 'सैंपल-साइज' को लेकर आहत करने वाली टिप्पणियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। शुक्रवार, 17 मार्च को प्रकाशित द कट के साथ एक इंटरव्यू में, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट से पूछा गया कि उन्हें एक्ट्रेस की कहानी पढ़कर कैसा लगा। जवाब में, उन्होंने कहा: यह एक तरह से थोड़ा आहत करने वाला था कि यह प्रेस में एंड हो गया, आप जानते हैं? क्योंकि यह सच बात नहीं थी। 

मैंने उनके साथ कभी भी ऐसी बात नहीं की है। एसएक्सएसडब्ल्यू फिल्म फेस्टिवल पैनल में प्रियंका के लिए स्टाइल करने वाली लॉ ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, मैंने उनको लेकर ये बात इस तरह से नहीं की थी, जैसे कि उनके गेटकीपर्स ने प्रेजेंट की। मुझे लगता है कि इस बात का उन्हें बुरा लगा और इसी वजह से मुझे बाहर कर दिया गया। 

लॉ ने आगे कहा कि मुझे बुरा साबित करने के पीछे प्रियंका के एजेंटों का हाथ था। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वास्तव में ऐसा ही हुआ है, लेकिन मेरे साथ ऐसा ही हुआ है। स्टाइलिस्ट ने कहा, जो कुछ भी हुआ उसके बावजूद मैं प्रियंका से प्यार करता हूं। मैं लगातार उनसे प्रेरित हूं। 

बता दें, प्रियंका ने मार्च की शुरूआत में बॉडी शेमिंग खुलासे के साथ सुर्खियां बटोरीं थी। साउथ बाय साउथवेस्ट (एसएक्सएसडब्ल्यू) फिल्म फेस्टिवल में एक पैनल में भाग लेते हुए, प्रियंका ने कहा, कल किसी ने मुझसे कहा कि मैं सैंपल साइज की नहीं हूं। बहुत सारी ऐसी बातें कही गईं जो खराब थीं। 

मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने इस बारे में अपनी फैमिली और पति निक जोनस को बताया। मैं रोने लगी। लॉ ने खुद 14 मार्च को एक डिलीट किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। एक स्टाम्प ग्राफिक के साथ, जिसमें लिखा था-रिटायर उन्होंने लिखा, अगर यह बिजनेस केवल कपड़ों के बारे में होता तो मैं इसे अपने जिंदगी भर करता, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है। राजनीति, झूठ और फर्जी बयानों ने आखिरकार मुझे अपने कब्जे में ले लिया!

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Priyanka Chopra , Law Roach

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD