Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दुकानों का 8 लाख रुपए का किराया जाली रसीदों के द्वारा वसूलने के दोष में विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से पूर्व सरपंच गिरफ़्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Mar 2023

Last updated on: Mar 20, 2023, 00:00 IST

पंजाब सरकार की तरफ से रिश्वतखोरी के विरुद्ध शुरू की मुहिम के अंतर्गत ग्राम पंचायत चब्बेवाल ज़िला होशियारपुर की दुकानों और खोखों के 8,04,000 रुपए के किराये की वसूली जाली रसीदों के द्वारा करके पंचायत के खाते में जमा न करवाने के दोष साबित होने पर गाँव के पूर्व सरपंच दोषी शिवरंजन सिंह को विजीलैंस ब्यूरो ने आज सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया गया है जोकि ज़िला पुलिस की तरफ से दर्ज मुकद्दमे में करीब तीन महीने से अधिक समय से फ़रार चला आ रहा था।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि हरमिन्दर सिंह निवासी गाँव चब्बेवाल ज़िला होशियारपुर की तरफ से तारीख़ 31.12.2018 को सरपंच का पद संभालने पर पाया गया कि ग्राम पंचायत चब्बेवाल की दुकानों और खोखे आदि के बहुत से किराये दुकानदारों की तरफ बकाया थे। 

पूर्व सरपंच शिवरंजन सिंह की तरफ से इन दुकानों/ खोखों के किराये की वसूली के समय पंचायत के रिकार्ड की असली रसीद नहीं दी गई बल्कि जाली रसीदें दे दीं और पंचायत के रिकार्ड में वसूल किये किराये का कोई इंदराज नहीं किया गया। उपरांत ब्लाक विकास और पंचायत अफ़सर, होशियारपुर-2 की तरफ से इस घपले की जांच करने के मौके पर पाया गया कि उक्त दोषी शिवरंजन सिंह पूर्व सरपंच की तरफ से दुकानदारों और खोखे वालों से किराये के 8,04,000 रुपए की वसूली करके पंचायत के खाते में जमा नहीं करवाए गए और किराये की जाली रसीदें तैयार करके दुकानदारों को दीं।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी उक्त दोषी शिवरंजन सिंह पूर्व सरपंच के विरुद्ध मुकदमा नंबर 125 तारीख़ 13. 10. 2022 को आई. पी. सी. की धारा 409, 420, 465, 466, 467, 468, 471 और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1), 13(2) के अधीन थाना चब्बेवाल में दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके उपरांत एक हुक्म के द्वारा इस मुकदमे की आगे जांच विजीलैंस ब्यूरो, रेंज जालंधर को सौंपी गई थी। विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से उपरोक्त मुकदमे के फ़रार दोषी शिवरंजन सिंह पूर्व सरपंच को आज सोमवार को गिरफ़्तार किया गया जिसको कल तारीख़ 21. 03. 2023 को स्थानीय अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जायेगा। इस मुकदमे की आगे तफ्तीश जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD