Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भगोड़ा अमृतपाल सिंह का चाचा पंजाब में गिरफ्तार

Khas Khabar, Punjab , Punjab News , Amritpal Singh , Amritpal Singh Arrest , Amritpal Singh Arrested , Amritpal Singh Khalsa , Amritpal Singh Khalsa Arrest , Amritpal Singh Arrest News , Internet Shut Down Punjab , Internet Down Punjab , Internet Shut Down Reason Punjab , Internet Down Reason Punjab , Amritpal Singh Arrest Reason , Amritpal Singh Latest News , Amritpal Singh Today News , Amritpal Singh Latest Update , Amritpal Singh Updates
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Mar 2023

Last updated on: Mar 20, 2023, 00:00 IST

फरार स्वयंभू कट्टरपंथी सिख उपदेशक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और एक अन्य को पंजाब के शाहकोट इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्वप्न शर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

उधर, पंजाब पुलिस ने तीसरे दिन भी सोमवार को 'भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी। पुलिस ने अमृतपाल के सहयोगियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। अवैध हथियार मामले में उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पुलिस ने राज्य में शांति और कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों की प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी की। खालिस्तानी विचारधारा के वित्त को संभालने वाले दलजीत सिंह कलसी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। पिछले महीने अमृतसर के अजनाला इलाके में एक थाने का घेराव करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमृतपाल के सात साथियों को ब्यास की एक अदालत ने 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

फरार कट्टरपंथी नेता के चार सहयोगियों को सुरक्षा कारणों से असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और पुलिस आयुक्तों (सीपी) के नेतृत्व में जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया है, उन्होंने कहा कि सभी जिलों में शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की गई हैं और राज्य में फिलहाल पूरी तरह से शांति और सद्भाव है। 

'वारिस पंजाब दे' तत्वों और राज्य में शांति और सद्भाव को भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चल रहे अभियानों के दौरान, रविवार को पंजाब से 34 और गिरफ्तारियां की गईं, इस संबंध में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 112 हो गई है। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान जालंधर जिले के सलीना गांव से एक लावारिस इसुजू वाहन बरामद किया गया है। 

शनिवार को जब पुलिस अमृतपाल का पीछा कर रही थी, तब अमृतपाल ने इस वाहन का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि लावारिस वाहन से एक .315 बोर राइफल, 57 कारतूस, एक तलवार और एक वायरलेस सेट बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन एसबीएस नगर के अनोखरवाल गांव के मनप्रीत सिंह का है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई फर्जी समाचार, अफवाहें या अभद्र भाषा फैलाता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों, मीडियाकर्मियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मध्यस्थों से अनुरोध है कि वे जिम्मेदार तरीके से कार्य करें और उनके द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही सामग्री की सत्यता की जांच करें। 

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में शांति और सद्भाव को भंग करने का प्रयास करने वाले सभी शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने रविवार को जालंधर के पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों को अमृतपाल सिंह को पेश करने के लिए निर्देश जारी करने की मांग वाली एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया। 

न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत ने मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को तय की। याचिकाकर्ता इमान सिंह खारा ने आरोप लगाया कि 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने अवैध रूप से हिरासत में लिया है।

 

Tags: Khas Khabar , Punjab , Punjab News , Amritpal Singh , Amritpal Singh Arrest , Amritpal Singh Arrested , Amritpal Singh Khalsa , Amritpal Singh Khalsa Arrest , Amritpal Singh Arrest News , Internet Shut Down Punjab , Internet Down Punjab , Internet Shut Down Reason Punjab , Internet Down Reason Punjab , Amritpal Singh Arrest Reason , Amritpal Singh Latest News , Amritpal Singh Today News , Amritpal Singh Latest Update , Amritpal Singh Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD