Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बीएसएफ ने 2.78 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ बांग्लादेशी तस्कर को पकड़ा

Crime News India, Crime News, New Delhi, Crime News New Delhi, Border Security Force, BSF, Smuggler, Bangladeshi Smuggler
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2023

Last updated on: Mar 19, 2023, 00:00 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक बार फिर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में 2.78 करोड़ मूल्य के 40 सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। इस मामले में एक बांग्लादेशी तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। 

बीएसएफ की तरफ से रविवार को ये जानकारी दी गयी। बीएसएफ ने बताया कि शनिवार को दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत आईसीपी पेट्रापोल में 145 बटालियन के जवानों ने भारत-बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 4667 ग्राम सोने के 40 बिस्कुट के साथ एक ट्रक चालक बांग्लादेशी तस्कर को पकड़ा है। 

जब्त किए गए सोने की कुल कीमत 2,78,57,561 रुपये है। ये सोना बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों को सूचना मिली कि एक ट्रक चालक आईसीपी पेट्रापोल के रास्ते बांग्लादेश से सोने की तस्करी कर भारत आ रहा है। 

बीएसएफ के अधिकारियों के निर्देश पर सचिर्ंग टीम ने ट्रक को रोक लिया। ट्रक बांग्लादेश से भारत में मछली ले जा रहा था। जवानों ने पूरे ट्रक की अच्छी तरह से तलाशी ली और फिश बॉक्स के नीचे से सोने के 40 बिस्कुट बरामद किए। इसके बाद जवानों ने तुरंत ट्रक चालक को ट्रक और सोने के साथ पकड़ लिया।

पकड़े गए तस्कर की पहचान सुशंकर दास, जिला सतखिरा, बांग्लादेश के रूप में हुई है। वहीं पूछताछ में ट्रक चालक ने खुलासा किया कि ट्रक के मालिक ने रॉयस इंटरनेशनल सतखिरा से ट्रक में मछली भरी थी। इसके बाद भारत पहुंचने पर मछलियों को बाबा इंटरनेशनल, कोलकाता को सौंप दिया जाना था। फिलहाल पकड़े गए तस्कर को सोने के बिस्कुट व ट्रक सहित कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , New Delhi , Crime News New Delhi , Border Security Force , BSF , Smuggler , Bangladeshi Smuggler

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD