Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

आयुष मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग्रामीण युवाओं को हुनरमंद बनाने और महिला सशक्‍तिकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ग्रामीण युवाओं को पंचकर्म सहायक के रूप में प्रशिक्षण देने के लिए प्रायोगिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे

Sarbananda Sonowal, Dr. Mahendra Munjapara, Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2023

Last updated on: Mar 16, 2023, 00:00 IST

आयुष मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आज दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के तहत आयुष सम्‍पूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली के लिए ग्रामीण गरीब युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाने में सहयोग करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा ग्रामीण युवाओं को पंचकर्म तकनीशियन/सहायक के रूप में प्रशिक्षण देने के लिए एक कोर्स प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जाएगा।

केन्‍द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल और केन्‍द्रीय पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह, आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेन्‍द्रभाई की उपस्थिति में तीन साल के लिए मान्य समझौता ज्ञापन पर आयुष मंत्रालय में सलाहकार डॉ. मनोज नेसारी, सलाहकार (आयुर्वेद)द्वारा हस्ताक्षर किए गए। आयुष मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव, (ग्रामीण कौशल)श्री कर्मा जिम्पा भूटिया ने हस्‍ताक्षर किए।

आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, आयुष मंत्रालय मेंविशेष सचिव श्री पी.के. पाठक,  एआईआईए, नई दिल्ली में निदेशक डॉ. तनुजा नेसारी, ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह और दोनों मंत्रालयों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।अपने संबोधन में श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "दोनों मंत्रालय स्व-रोजगार की भावना को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे। इससे ग्रामीण युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। 

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुझे उम्मीद है कि दोनों मंत्रालय आगे भी इसी तरह काम करना जारी रखेंगे, जहां हम समाज की बेहतरी के लिए मिलकर काम कर सकें।”श्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह समझौता ज्ञापन महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण गरीब युवाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रारंभिक लक्ष्य बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षित करना है, जिसे आगे चलकर बढ़ाया जाएगा। हम स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देंगे।”

इस समझौता ज्ञापन के तहत शुरू किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम को डीडीयू-जीकेवाई लागत मानदंडों के अनुसार सहायता देगा। एनआरएलएम और डीडीयू-जीकेवाई आयुष मंत्रालय के संस्थानों द्वारा पाठ्यक्रमों और उनके प्रशिक्षण के बारे में इच्छुक स्‍वयं सहायता समूह के सदस्यों और ग्रामीण गरीब युवाओं को सूचीबद्ध करने के लिए राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को सूचित करेंगे।

 जबकि, आयुष मंत्रालय आकांक्षियों/उम्मीदवारों के कोर्स, प्रशिक्षण और प्रमाणन के लिए अपने संस्थान प्रदान करेगा। मंत्रालय देश भर में नोडल एजेंसियों की भी प्रतिनियुक्ति करेगा, जो अपने संबंधित राज्यों में डीडीयू-जीकेवाई मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों को संगठित करने के साथपरामर्श, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और ट्रैकिंग सुनिश्चित करेंगी।

इसके अलावा दोनों मंत्रालय ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रासंगिक योजनाओं के तहत आय के लिए अतिरिक्त स्रोत उत्पन्न करने के लिए अनुमेय औषधीय वृक्षारोपण कार्यों, पौध संरक्षण, अंतर-फसल की पहचान करने में तकनीकी सहायता प्रदान करने की प्रणाली तैयार करने पर भी काम करेंगे। मंत्रालय वृक्षारोपण लाभ और विभिन्न सामुदायिक स्तर के आजीविका कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण की भी व्यवस्था करेगा।

दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के एक भाग के रूप में, डीडीयू-जीकेवाई का उद्देश्य ग्रामीण गरीब युवाओं को आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बनाना और विश्व स्तर पर उपयुक्‍त कार्यबल तैयार करना है।

इस एमओयू के माध्यम से दोनों मंत्रालयों के बीच तालमेल,मिलकर काम करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक विकास और गरीबी उन्मूलन के बड़े लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम होने की उम्मीद है। दोनों पक्ष एक संयुक्त कार्य समूह स्थापित करने पर भी सहमत हुए, जिसके माध्यम से पारस्परिक हित के अन्य कार्यों की पहचान की जा सकती है और ग्रामीण विकास मंत्रालय और आयुष मंत्रालय संयुक्त रूप से काम कर सकते हैं।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , Dr. Mahendra Munjapara , Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD