Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

साप्ताहिक ब्लॉक दिवस : उपायुक्त कठुआ राहुल पांडे ने डुग्गेन ब्लाक का दौरा किया

जनसंपर्क कार्यक्रम की अध्यक्षता की

Kathua, DDC Kathua, District Development Commissioner Kathua, Rahul Pandey, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Kathua, Block Diwas, Jan Abhiyan Camp, Jan Abhiyan, Jan Sunvayi, Jan Abhiyan, Jan Adhikar, Awami Muhim, Jan Abhiyan Program, Mega Block Diwas, Weekly Block Diwas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कठुआ , 15 Mar 2023

Last updated on: Mar 15, 2023, 00:00 IST

सरकार के साप्ताहिक ब्लॉक दिवस पहल के तहत, कठुआ के उपायुक्त राहुल पांडे की अध्यक्षता में एक जनपहंुच कार्यक्रम का आयोजन आज पंचायत घर, भटोडी के दूरस्थ ब्लॉक डुग्गेन के परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष डुग्गेन धरम सिंह, बीडीसी अध्यक्ष लोहाई मल्हार कमल किशोर, एडीसी बिलावर विनय खोसला, अन्य जिला अधिकारी व अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में पीआरआई सदस्यों सहित बड़ी संख्या में व्यक्तियों और प्रतिनिधिमंडलों ने मांगों को पेश किया और डीसी को उनके संबंधित क्षेत्रों के निवासियों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति, दूरदराज के क्षेत्रों में सड़क संपर्क, मोबाइल कनेक्टिविटी, पेयजल की कमी और स्कूल स्टाफ की कमी आदि सहित अपने मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की।

उपायुक्त ने लोगों की मांगों को ध्यान से सुनने के बाद सभी जायज मुद्दों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को मौके पर ही निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि साप्ताहिक ब्लॉक दिवस जैसे जनपहंुच कार्यक्रमों के पीछे का मकसद समयबद्ध तरीके से लोगों की समस्याओं को निवारण करना और विकास की जरूरतों का मूल्यांकन करना है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि अनुमानित मुद्दों पर गौर किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उनका निवारण करने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त ने खुलासा किया कि बेहतर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने पहले ही बीएसएनएल अधिकारियों को एक प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया है, जिसमें पहाड़ी, सीमावर्ती क्षेत्रों सहित दूर-दराज के इलाकों को शामिल किया गया है।

इस मौके पर उपायुक्त ने स्थानीय किसानों के बीच हाईब्रिड बीज का वितरण किया। इसी तरह बसोहली अनुमंडल में भी ब्लॉक दिवस की कार्यवाही हुई।

 

Tags: Kathua , DDC Kathua , District Development Commissioner Kathua , Rahul Pandey , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Kathua , Block Diwas , Jan Abhiyan Camp , Jan Abhiyan , Jan Sunvayi , Jan Abhiyan , Jan Adhikar , Awami Muhim , Jan Abhiyan Program , Mega Block Diwas , Weekly Block Diwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD