Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे स्टीव स्मिथ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Steve Smith, India, Australia, India Vs Australia, ODI Series, Pat Cummins
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2023

Last updated on: Mar 14, 2023, 00:00 IST

स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे जबकि पैट कमिंस ने अपनी मां के निधन के कारण घर में रहने का ही फैसला किया है। कमिंस दिल्ली में दूसरे टेस्ट के बाद अपनी मां मारिया के पास रहने के लिए भारत दौरा छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए थे। 

कमिंस की मां का पिछले सप्ताह ब्रैस्ट कैंसर के कारण निधन हो गया था जबकि अहमदाबाद में आखिरी टेस्ट खेला जा रहा था। कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ने आखिरी दो टेस्टों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया था। प्रमुख कोच एंडरयू मैकडोनाल्ड के हवाले से क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू ने कहा, "पैट वापिस नहीं आ रहे हैं। 

वह उन चीजों की देख्भाल कर रहे हैं जो घर पर हुई हैं। हमारी संवेदनाएं पैट और उनके परिवार के साथ हैं जो एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।"कमिंस की 15 सदस्यीय टीम में किसी ने जगह नहीं ली है लेकिन झाय रिचर्डसन के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हो जाने से नाथन एलिस को हाल ही में वापस बुलाया गया था। 

मैकडोनाल्ड ने यह भी पुष्टि की कि डेविड वार्नर आखिरी दो टेस्ट कोहनी की चोट के कारण चूकने के बाद टीम में लौटेंगे। एश्टन एगर भी टीम में लौटेंगे जबकि टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें वापस स्वदेश भेज दिया गया था। वनडे सीरीज में आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की भी वापसी होगी जो पिछले नवम्बर में पैर में चोट खा बैठे थे। वनडे सीरीज का पहला मैच 17 मार्च को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Steve Smith , India , Australia , India Vs Australia , ODI Series , Pat Cummins

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD