Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा ने नशा मुक्त भारत अभियान पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

 Jammu, Avny Lavasa, Deputy Commissioner Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 13 Mar 2023

Last updated on: Mar 13, 2023, 00:00 IST

वार्षिक युवा क्लब पुनरोद्धार कार्यक्रम के भाग के रूप में नशा मुक्त भारत अभियान पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पॉलीटेक्निक कॉलेज बिक्रम चैक में आज उपायुक्त अवनी लवासा ने उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम का आयोजन मिशन यूथ और जिला समाज कल्याण कार्यालय जम्मू के सहयोग से किया गया है।उपायुक्त, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि भी थीं, ने कहा कि नशाखोरी एक गंभीर समस्या है जो व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों को प्रभावित करती है। 

उन्होंने कहा कि निवारण, उपचार और प्रवर्तन सहित कई दृष्टिकोणों से इस मुद्दे से निपटना आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जिले में नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा। 

उन्होंने अवगत करवाया कि नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में छात्रों और आम जनता को जागरूक करने के साथ-साथ नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को समाप्त करने के लिए स्वस्थ गतिविधियों और शौक को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में शैक्षिक अभियानों सहित निवारक पहल शुरू की गई हैं। 

उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षण संस्थानों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों पर नशा विरोधी सेमिनार, रैलियां और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। स्कूली शिक्षा, स्वास्थ्य और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संसाधन व्यक्तियों ने युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों और इस सामाजिक बुराई से कैसे छुटकारा पाया जाए, इसके बारे में शिक्षित किया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के डीएसपी सुल्तान महमूद, मनोरोग विभाग (जीएमसी) के डॉ. अखिल मेनिया, शिक्षा विभाग की शैफाली गुप्ता और एनजीओ मशवारा (जेकेएसपीवाईएम) की पल्लवी तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Jammu , Avny Lavasa , Deputy Commissioner Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD