Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

अमन अरोड़ा द्वारा गमाडा की ई-नीलामी के सफल बोलीदाताओं के साथ मुलाकात

आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने निवेशकों की सुविधा के लिए गमाडा को ‘सिंगल प्वाइंट संपर्क अधिकारी’ नियुक्त करने के दिए निर्देश

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 13 Mar 2023

Last updated on: Mar 13, 2023, 00:00 IST

पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने गमाडा की हाल ही में समाप्त हुई ई- नीलामी के सफल बोलीदाताओं के साथ मुलाकात की। इस नीलामी में अथॉरिटी ने अब तक की सबसे अधिक 1935.88 करोड़ रुपए की कीमत की संपत्तियाँ बेची थीं।  

 मोहाली क्लब, एस.ए.एस. नगर में करवाए गए इस समागम को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने गमाडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन निवेशकों की सुविधा के लिए सभी ज़रूरी मंजूरियाँ प्राप्त करने में मदद करने के लिए सिंगल प्वाइंट संपर्क अधिकारी, जिससे सभी सेवाओं के लिए सीधा संपर्क किया जा सके, लगाए जाएँ और अलग-अलग श्रेणियों की सम्पत्तियों के लिए ज़रुरी दस्तावेज़ों की चैकलिस्ट भी मुहैया करवाई जाए, जिससे उनको अपने कारोबार स्थापित करने में किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।  

 आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग पर भरोसा जताने और इस ई-नीलामी को भरपूर समर्थन देने के लिए निवेशकों का धन्यवाद करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि गमाडा द्वारा उनको हर कदम पर संभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी।  

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में लागू की गई निवेश समर्थकीय नीतियों के स्वरूप दुनिया भर के निवेशक अपने कारोबार स्थापित करने के लिए पंजाब की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।  

 सभी निवेशकों ने उनके साथ बातचीत करने के लिए यह समारोह करवाने के लिए आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री अमन अरोड़ा और प्रमुख सचिव श्री अजोए कुमार सिन्हा का धन्यवाद किया।  

 इस अवसर पर पुडा के मुख्य प्रशासक अपनीत रियात और गमाडा के मुख्य प्रशासक अमनदीप बांसल भी मौजूद थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD