Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह ने अहमदाबाद के 154 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का ई-लोकार्पण किया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Mar 2023

Last updated on: Mar 10, 2023, 00:00 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 154 करोड़ रूपए की लागत वाले अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों का ई-लोकार्पण किया। इनमें चांदखेड़ा, साबरमती, शेला, थलतेज और सरखेज में स्मार्ट स्कूलों सहित कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं। 

जानकारी के मुताबिक विकास कार्यों में चांदखेड़ा व नवाडज में 62 लाख रूपए की लागत से सीनियर सिटीजन पार्क, अहमदाबाद-वीरमगाम ब्रॉडगेज लाइन के पास 4.39 करोड़ रूपए की लागत से पैदल यात्री सब-वे, 40 लाख रूपए की लागत से 5 आंगनवाड़ी, 97 करोड़ रूपए की लागत से सरदार पटेल रिंग रोड के सनाथल जंक्शन पर बना ओवरब्रिज सहित अन्य कार्य भी शामिल हैं। 

इस दौरान अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज का दिन अनेक ²ष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है जिन्होंने देश में स्वराज, स्वधर्म और स्वभाषा के आधार पर आत्मसम्मान की नई व्याख्या दी थी। शाह ने कहा कि उस समय शिवाजी महाराज ने मात्र 15 साल की आयु में मुगल शासकों के सामने एक ²ढ़ संकल्प के साथ हिंदु साम्राज्य खड़ा किया था। 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज यहां 154 करोड़ रूपए के कई विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है जिनमें से सबसे बड़ा कार्य 100 करोड़ रुपए की लागत से सरदार पटेल रिंग रोड पर सनाथल जंक्शन पर एक नए ओवरब्रिज का लोकार्पण है। अमित शाह ने ये भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गुजरात की डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि पूरे गुजरात में कोई भी बिना घर ना रहे। 

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति में स्मार्ट स्कूल का कॉन्सेप्ट रखा है जिसका उद्देश्य बच्चों के अंदर की प्रतिभा को प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर ही मंच प्रदान करना है जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉपोर्रेशन की प्राथमिक शिक्षण समिति के नेतृत्व में 459 म्युनिसिपल स्कूलों और उनमें पढ़ रहे लगभग 1 लाख 70 हजार बच्चों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए पिछले 6 सालों से म्युनिसिपल कॉपोर्रेशन ने अनेक सराहनीय प्रयास किए हैं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD