Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सोशल मीडिया पर खुलकर बोले रणबीर कपूर, कहा- 'मेरी पर्सनैलिटी बहुत बोरिंग'

Ranbir Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Tu Jhooti Main Makkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Mar 2023

Last updated on: Mar 03, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का कहना है कि वह सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं और अपने पर्सनल साइड को कम दिखाना पसंद करते हैं, ताकि उनके फैंस पर्दे पर उन्हें देखने में ज्यादा दिलचस्पी लें। उन्होंने खुद को बोरिंग बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हर समय लोगों का मनोरंजन करते रहना उनके लिए संभव नहीं है। 

उन्होंने कहा: वास्तव में इसके बहुत से कारण हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इन दिनों एक्टर्स के रूप में हमारे सीक्रेट्स खुलते जा रहे है। लोग प्रोमोशन या विज्ञापन करते समय हमें हर जगह स्क्रीन पर देख रहे हैं और वे हमें सोशल मीडिया पर भी देखते हैं, ऐसे में फैंस की थिएटर में देखने की इच्छा कम हो जाती है। 

इसलिए, मेरा विजन है कि मैं खुद को दर्शकों को कम दिखाऊं ताकि वे मेरे किरदार से बेहतर तरीके से जुड़ सकें और उस पर ज्यादा विश्वास कर सकें। रणबीर कपूर को उनकी फिल्म 'वेक अप सिड' से प्रसिद्धि मिली और दर्शकों ने उन्हें फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में एक रोमांटिक हीरो के रूप में देखा और बाद में वह पॉलिटिकल ड्रामा 'राजनीति' में एक अलग अवतार में आए। 

एक अभिनेता के रूप में उन्होंने 'रॉकस्टार' और 'बर्फी' जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिभा साबित की। हाल ही में अभिनेता ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' की सफलता का जश्न मनाया और इन दिनों वह श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 

रणबीर, श्रद्धा और अनुभव सिंह बस्सी के साथ अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में आए। उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में बात की। शो में होस्ट कपिल शर्मा ने उनसे सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह पूछी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर होना एक बड़ी जिम्मेदारी है, जहां रील बनाकर या तस्वीरें पोस्ट करके लोगों का मनोरंजन करने की जरूरत होती है और उनके लिए यह सब करना आसान नहीं है, क्योंकि वह खुद 'बोरिंग' हैं।

 हालांकि, उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनका एक फर्जी अकाउंट है, जहां वह अपने पसंदीदा लोगों को फॉलो करते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

 

Tags: Ranbir Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Tu Jhooti Main Makkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD