Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब कौशल विकास मिशन की तरफ से रोज़गार गारंटी प्रोग्राम-‘टेक बी’ को लागू करने के लिए एच.सी.एल. टी.एस.एस. के साथ समझौता सहीबद्ध

प्रोग्राम का उद्देश्य आई. टी. क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक नौजवानों के करियर को बढ़ावा देना

Punjab Admin, Punjab Skill Development Mission, PSDM, Kumar Rahul, HCLTSS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2023

Last updated on: Mar 02, 2023, 00:00 IST

रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के नेतृत्व अधीन पंजाब कौशल विकास मिशन (पी. एस. डी. एम.) ने रोज़गार गारंटी प्रोग्राम-‘‘टेक बी’’ को लागू करने के मद्देनज़र एच. सी. एल. टी. एस. एस. के साथ एमओयू (समझौता) सहीबद्ध किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के सचिव श्री कुमार राहुल ने कहा कि यह गणित/बिज़नस मैथेमैटिक्स विषयों के साथ 12वीं पास करने वाले उन विद्यार्थियों के लिए एक अरली करियर प्रोग्राम है, जो आई. टी. क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोग्राम के द्वारा पंजाब के मैरीटोरियस स्कूलों में से चुने गए पहले 200 उम्मीदवारों (पहले 100 उम्मीदवारों की पूरी फीस और अगले 100 उम्मीदवारों की 50 प्रतिशत फीस) की फीस पी. एस. डी. एम. द्वारा अदा की जायेगी। उन्होंने कहा कि सी. आर. टी. और इंटरनशिप पूरी करने पर उम्मीदवार एच. सी. एल. का कर्मचारी हो जायेगा और एच. सी. एल. द्वारा आशिंक फंड सहायता के साथ बीट्स पिलानी, एमिटी, आई. आई. एम. नागपुर, के. एल. यूनिवर्सिटी और ससतरा यूनिवर्सिटी जैसी नामवर यूनिवर्सिटियों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है। इस तरह पंजाब के नौजवानों को आई. टी. के क्षेत्र में ‘अरन वाईल लर्न’ ( शिक्षा के साथ कमाओ) का बढ़िया और सुनहरी मौका प्रदान करेगा।

इस दौरान पंजाब कौशल विकास मिशन के डायरैक्टर श्रीमती दीप्ति उप्पल ने बताया कि इस प्रोग्राम के दो भाग हैं, जिसमें 6 महीने क्लास रूम ट्रेनिंग और 6 महीनों की इंटरनशिप शामिल है। उन्होंने कहा कि क्लास रूम ट्रेनिंग के दौरान, उम्मीदवारों को एच. सी. एल. टी. एस. एस. द्वारा इंटरनशिप के दौरान 10,000 प्रति महीना वज़ीफ़ा और लैपटाप प्रदान किया जायेगा। श्रीमती उप्पल ने आगे कहा कि यह ट्रेनिंग भावी प्रौद्यौगिकी (फ्यूचर टैक्नोलोजी) पर आधारित होगी और उम्मीदवारों को अच्छे तजुर्बेकार ट्रेनरों की सलाह के साथ एच. सी. एल. के लाइव प्रोजेक्टों पर काम करने का मौका मिलेगा।

एम. ओ. यू. सहीबद्ध समारोह के दौरान एच. सी. एल. टी. एस. एस. टीम ने बताया कि उम्मीदवारों की इंटरनशिप समूचे भारत में जारी रहेगी और विद्यार्थियों के लिए नोएडा, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, मदुरै, विजयवाड़ा, नागपुर और लखनऊ में किसी भी कैंपस में यकीनी प्लेसमेंट की व्यवस्था की जायेगी। ज़िक्रयोग्य है कि अमरीका, कैनेडा, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, सिंगापुर आदि जैसे 60 से अधिक देशों में एच. सी. एल. के प्रोजैक्ट चल रहे हैं, जिनमें उम्मीदवारों को उनकी क्षमता और कारगुज़ारी के आधार पर काम करने का मौका मिल सकता है।

 

Tags: Punjab Admin , Punjab Skill Development Mission , PSDM , Kumar Rahul , HCLTSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD