Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

142 और आम आदमी क्लीनिक 31 मार्च तक लोगों को समर्पित किये जाएंगे : विजय कुमार जंजूआ

मुख्य सचिव ने पांच प्रमुख कारपोरेशन शहरों में इन क्लीनिकों की शुरुआत करने सम्बन्धी तैयारियों का जायज़ा सम्बन्धी की मीटिंग

Vijay Kumar Janjua, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2023

Last updated on: Mar 02, 2023, 00:00 IST

पंजाब के लोगों को मानक सेहत सेवाएं मुहैया करवाने के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने आज कहा कि 31 मार्च तक 142 और आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किये जाएंगे।

मुख्य सचिव ने इन क्लीनिकों को खोलने का जायज़ा लेने सम्बन्धी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कहा कि यह क्लीनिक लोगों को मानक सेहत सहूलतें प्रदान करने में मील पत्थर साबित हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 500 के करीब आम आदमी क्लीनिक सुचारू रूप में काम कर रहे हैं और रोज़मर्रा के लाखों लोग इन क्लीनिकों से लाभ ले रहे हैं।

मुख्य सचिव ने बताया कि 31 मार्च तक ऐसे 142 और क्लीनिक शुरू किये जाएंगे। श्री जंजूआ ने बताया कि यह क्लीनिक राज्य के पाँच बड़े कारपोरेशन शहरों जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में खोले जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि इन क्लीनिकों को खोलने में किसी किस्म की कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह क्लीनिक मुख्यमंत्री का स्वप्न हैं, इसीलिए राज्य के प्राथमिक प्रोजेक्टों में शुमार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन क्लीनिकों के लिए स्टाफ की भर्ती भी ज़ोरों पर चल रही है। श्री जंजूआ ने कहा कि वह ख़ुद रोज़मर्रा के आधार पर इन क्लीनिकों की प्रगति की निगरानी करेंगे।

इस मौके पर स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, सेहत विभाग के प्रमुख सचिव वी. के. मीणा, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नीलकंठ एस. अवध, मैडीकल शिक्षा के सचिव अलकनन्दा दयाल, नेशनल हैल्थ मिशन के एम. डी. डा. अभिनव त्रिखा, पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन के एम. डी. प्रदीप कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे। मीटिंग में सम्बन्धित जिलों के डिप्टी कमिश्नर वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा शामिल हुए।

 

Tags: Vijay Kumar Janjua , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD