Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

एम.के. स्टालिन ने अपने 70वें जन्मदिन पर करुणानिधि, अन्नादुरई को दी श्रद्धांजलि

M.K. Stalin, Tamil Nadu, Chief Minister, Chennai, M.K. Stalin Birthday, M.K. Stalin 70th birthday
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 01 Mar 2023

Last updated on: Mar 01, 2023, 00:00 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके संस्थापक सी.एन. अन्नादुरई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने द्रविड़ विचारक ईवीएस रामासामी पेरियार के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

स्टालिन के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में डीएमके इस अवसर पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन कर रही है। वाईएमसीए नंदनम में होने वाली रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव सहित वरिष्ठ रनेता उपस्थित होंगे। 

कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।तमिलनाडु के युवा और खेल मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पिछले दो दिनों के दौरान नई दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उनमें से कई को चेन्नई आने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को लगातार जन्मदिन की बधाईयां दी जा रही हैं।

राज्य के राज्यपाल आर.एन. रवि ने भी मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने स्टालिन के अच्छे स्वास्थ्य के साथ लंबी उम्र की कामना की। राज्य भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने भी मुख्यमंत्री को बधाई दी। डीएमके कैडर और उनके समर्थक 'द्रविड़ नायगन' (द्रविड़ नायक) और 'द्रविड़ पेरासार' (द्रविड़ सम्राट) जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। 

उन्हें उनके कार्यकर्ताओं और अनुयायियों ने अपनी शुभकामनाएं भेजते हुए द्रविड़ मॉडल मुख्यमंत्री के रूप में भी संबोधित किया है। पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता इस अवसर पर स्कूली छात्रों को नोटबुक प्रदान कर, कम्युनिटी लंच, आई केयर प्रोजेक्ट्स और राज्य भर में कई समारोह कर रहे हैं।

 

Tags: M.K. Stalin , Tamil Nadu , Chief Minister , Chennai , M.K. Stalin Birthday , M.K. Stalin 70th birthday

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD