Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सभी विभाग नई योजनाबंदी के ज़रिये नागरिकों को सेवाएँ प्रदान करने में तेज़ी लाएंगे : विजय कुमार जंजुआ

Vijay Kumar Janjua, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Feb 2023

Last updated on: Feb 27, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा राज्य निवासियों को बेहतरीन, सरल और पारदर्शी सेवाएँ देने के लक्ष्य के अंतर्गत मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ के नेतृत्व अधीन आज समूह प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव श्री जंजुआ ने सभी विभागों को हिदायत की कि वह आम आदमी को सरल ढंग से सेवाएँ प्रदान कर उनके जीवन को आसान बनाने के लिए मिलकर काम करें। 

सभी विभाग हर तरह की अनावश्यक दसतावेज़ी प्रक्रिया को खत्म करने के लिए काम करेंगे और नागरिकों को सेवाएँ प्रदान करने की प्रक्रिया में सुधार लाएंगे। राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को निर्विघ्न और समयबद्ध ढंग से सेवाएँ प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने आगे बताया कि उनके दफ़्तर में अमित ढाका, वरिन्दर शर्मा, कुमार अमित और गिरिश दयालन समेत राज्य के सीनियर आईएएस अधिकारियों का एक समर्पित गवर्नेंस सैल स्थापित किया गया है। 

टीम प्रक्रियाओं के अध्ययन के लिए विभागों के साथ तालमेल करेगी और अन्य राज्यों/देशों के बेहतर अभ्यासों को ध्यान में रखते हुए ज़रुरी सुधारों का प्रस्ताव देगी। अमित ढाका ने गवर्नेंस सैल के कामकाज को आगे बढ़ाने संबंधी विस्तृत प्रस्तुति दी और अपना दृष्टिकोण साझा किया। 

यह बताया गया कि गवर्नेंस सैल हरेक विभाग के साथ तालमेल करेगा, इसका अध्ययन करेगा और जीवनशैली को आसान बनाने के स्पष्ट उद्दश्य के साथ प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा। इस मौके पर यह भी बताया गया कि सभी सरकारी सेवाएँ मुहैया करवाने हेतु पंजाब के कनैक्ट पोर्टल को मज़बूत किया जाएगा। 

इसके अलावा सेवा केन्द्रों, साझ केन्द्रों, फ़र्द केन्द्रों आदि जैसे सभी स्थानों का आधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के साथ नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे बेहतर ढंग से सेवाएँ मुहैया करवाई जा सकें। बैठक में अन्यों के अलावा राज्य के सभी प्रशासनिक सचिव उपस्थित थे।  

 

Tags: Vijay Kumar Janjua , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD