Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री पंजाब, सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ मेहनत करने वाला एक दूरदर्शी और ईमानदार व्यक्ति : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

डिप्टी हाई कमिशनर कैरोलिन रोवेट ने नवीन शिक्षा, जलवायु परिवर्तन, व्यापार और निवेश को प्रमुख क्षेत्रों के तौर पर किया सूचीबद्ध

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, 5th Progressive Punjab Investor Summit 2023, Progressive Punjab Investor Summit, PPIS, Invest Punjab, Punjab Investors Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर (मोहाली) , 23 Feb 2023

Last updated on: Feb 23, 2023, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को दूरदर्शी और ईमानदार व्यक्ति करार देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के पूर्ण विकास के लिए पूरी तनदेही और सौहर्दयता के साथ अपनी वचनबद्धता निभा रहे हैं। स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि अमन-कानून, औद्योगीकरण, लॉजिस्टिकस, एडवेंचर टूरिज्म़ कुछ ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं, जिन पर मौजूदा सरकार का ध्यान विशेष तौर पर केंद्रित है।

5वें प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2023 के पहले दिन यहाँ इंडियन स्कूल आफ बिजऩस में यूनाइटेड किंगडम-पार्टनर कंट्री सैशन की अध्यक्षता करते हुये मंत्री ने यू. के. में बसते प्रवासी पंजाबी भाईचारे को अपनी जड़ों की तरफ मोडऩे और राज्य में निवेश करने का न्योता दिया, क्योंकि मौजूदा दौर में पंजाब में कारोबार करने के लिए सबसे अधिक अनुकूल माहौल उपलब्ध है। डॉ. निज्जर ने कहा कि नहरों के पानी को उद्योगों और यहाँ तक कि शहरों में लाने के लिए एक नयी नीति लाई जा रही है। इसके इलावा 20 ग्रामीण औद्योगिक पार्क पहले ही हमारे पास मौजूद हैं जो स्थानीय लोगों को रोजग़ार के मौके उपलब्ध करवाते हैं। डॉ. निज्जर ने आगे कहा कि यू. के. और पंजाब सरकार के लिए यह हिस्सेदारी बहुत लाभकारी सिद्ध होगी।

यूके-भारत संबंधों को पंजाब पर केंद्रित करने पर ज़ोर देते हुए भारत में यू. के हाई कमीशन के डिप्टी हाई कमिशनर, कैरोलिन रोवेट ने नवीन शिक्षा, वाणिज्य और निवेश, जलवायु परिवर्तन और स्टार्ट-अप्पस को दोनों देश के आपसी संबंधों को नयी राह पर डालने वाले प्रमुख क्षेत्रों के तौर पर सूचीबद्ध किया। यूके में 1.7 मिलियन भारतीय भाईचारे, जिनमें से आधे पंजाबी हैं, के योगदान की सराहना करते हुए डिप्टी हाई कमिशनर ने चंडीगढ़ से बर्मिंघम और लंदन के लिए उड़ानें शुरू करने के इलावा प्राइमरी और सेकंडरी स्कूल स्तर पर सहयोग का भी भरोसा दिया। डिप्टी हाई कमिशनर ने आगे कहा, ‘‘आई. टी., आतिथ्य और सेहत क्षेत्रों में महारत रखने वाली चंडीगढ़ की कंपनियों ने भी यू. के. में भारी निवेश किया है।’’

यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ लॉड्जऱ् के मैंबर लॉर्ड दिलजीत राणा ने अपने संबोधन में बताया कि उत्तरी आइरलैंड की 40 कंपनियों ने भारत में निवेश किया है, इसलिए मुख्यमंत्री पंजाब को व्यापार और कारोबार के मौकों की खोज के लिए एक प्रतिनिधिमंडल वहाँ भेजना चाहिए। सबसे पहले व्यापारिक सम्बन्ध बनाने को एक मज़बूत पक्ष बताते हुये लार्ड राणा ने कहा कि माइनिंग के इलावा इंजीनियरिंग, कृषि, फूड प्रोसेसिंग और मैडीकल डायगनौस्टिकस ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं जिनका पंजाब और यूके दोनों को अच्छा लाभ हो सकता है।

इससे पहले प्रवासी भारतीय मामले, पंजाब के प्रमुख सचिव जे. एम. बालामुरूगन ने भारत-यूके संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि दोनों के बीच सम्बन्ध ऐतिहासिक हैं क्योंकि पंजाबी भाईचारा संख्या पक्ष से कैनेडा के बाद यू. के. में दूसरे नंबर पर है और यू. के जी.डी.पी. में इसका 6 फीसद योगदान है। उन्होंने आगे बताया कि यूके भारत में 6वां सबसे बड़ा निवेशक है जिसकी देश में 600 कंपनियाँ काम कर रही हैं।

इस मौके पर रॉकपेकर लिमटिड के एम. डी. रजनीश धवन, सीईओ (इंडिया) जेनसस एबीएस डा. राहुल गुप्ता, इनक्यूब के सह-संस्थापक त्रिदिवेश बन्दोपाध्याय, कैपिटल टीम के निवेश लीड सुमेश गिरहोत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिकल राज संधू, ईबडो एनर्जी सिस्टम यूके मैनेजिंग डायरैक्टर प्रो. गुरविन्दर विर्क और वीज़ा स्कीम के यंग प्रोफेशनल बैन पगसले ने भी अपने तजुर्बे सांझा किये।

इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री ने डिप्टी हाई कमिशनर कैरोलिन रोवेट का सम्मान भी किया।

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , 5th Progressive Punjab Investor Summit 2023 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD