Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

उत्तरी दिल्ली में एक बस स्टैंड के पास शख्स की चाकू मार कर हत्या

Crime News India, Crime News, Delhi, Crime News Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Feb 2023

Last updated on: Feb 23, 2023, 00:00 IST

उत्तरी दिल्ली में एक बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। मृतक की पहचान यहां के बख्तावरपुर निवासी और बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले 47 वर्षीय राम प्रवेश पासवान के रूप में हुई है। 

पासवान मजदूरी करते थे और उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के लगभग 3.53 बजे, महेंद्र पार्क थाने में आजादपुर सब्जी मंडी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) को भेजा गया। 

घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनके सीने पर चाकू के वार के निशान थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, धारा 302 (हत्या) के तहत महेंद्र पार्क पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा, अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

सीसीटीवी फुटेज की पूरी तरह से जांच की गई है और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, पासवान का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिवार को सौंप दिया गया। आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Delhi , Crime News Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD