Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

ब्राजील में बाढ़, भूस्खलन से 19 लोगों की मौत

Weather, Hadsa World, Hadsa, Brazil, Hadsa Brazil, Floods, Floods In Brazil, Landlslide, Heavy Rain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रासीलिया , 20 Feb 2023

Last updated on: Feb 20, 2023, 00:00 IST

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के तट पर भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय टेलीविजन चैनल ग्लोबोन्यूज ने बताया कि पीड़ितों में सात साल की एक लड़की थी, जो अपने घर के ऊपर एक चट्टान गिरने से मर गई और एक महिला की पेड़ गिरने से मौत हो गई। 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य साओ पाउलो के कई तटीय शहरों में इस सप्ताह होने वाला कार्निवल समारोह स्थगित कर दिए गया है। रविवार को आपदा क्षेत्र का दौरा करने वाले साओ पाउलो के गवर्नर टारसिसियो डी फ्रीटास ने कहा, "हम सशस्त्र बलों को बुला रहे हैं ताकि बचावकर्ताओं को उन जगहों पर पहुंचने में मदद मिल सके जहां पीड़ित हो सकते हैं।"

तूफान ने मुख्य रूप से साओ सेबस्टियाओ, उबातुबा, बर्टिओगा, गुआरुजा, इल्हाबेला और सैंटोस की नगर पालिकाओं को प्रभावित किया। साओ सेबस्टियाओ की स्थानीय सरकार ने आपदा की स्थिति घोषित की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संघीय सरकार ने राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी से लाइफगार्ड भेजे और मंत्री वाल्डेज गोज के सोमवार को क्षेत्र का दौरा करने की उम्मीद है। 

गोज ने कहा कि रक्षा मंत्रालय बचाव अभियान में मदद करेगा। क्षेत्र में और भारी बारिश की आशंका है, जिससे आपातकालीन टीमों के लिए स्थिति और भी खराब हो सकती है। पिछले साल ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी शहर पेट्रोपोलिस में मूसलाधार बारिश से 230 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

 

Tags: Weather , Hadsa World , Hadsa , Brazil , Hadsa Brazil , Floods , Floods In Brazil , Landlslide , Heavy Rain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD