Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

100वें टेस्ट मैच में विजयी चौका लगाना विशेष अहसास : चेतेश्वर पुजारा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, Australia, India Vs Australia, Test Series, Border Gavaskar Trophy, Border Gavaskar Test Series, Cheteshwar Pujara, 2nd Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Feb 2023

Last updated on: Feb 19, 2023, 00:00 IST

भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में हराए जाने के बाद अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को खुलासा किया कि वह बहुत घबराए हुए थे। उनका पूरा परिवार यहां अरुण जेटली स्टेडियम में उनके 100वें टेस्ट मैच को देखने आए थे, लेकिन अंतत: टीम के लिए विजयी बाउंड्री मारने का अनुभव खास था। 

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली। पुजारा ने कहा, "यह एक अच्छा टेस्ट मैच रहा, दुर्भाग्य से मुझे पहली पारी में कोई रन बनाने का मौका नहीं मिला। लेकिन मुझे पता था कि अगर मैं पहले 10 मिनट तक मैदान पर टिकता हूं तो मैं स्कोर कर सकता हूं। 

मैं बहुत नर्वस था क्योंकि मेरा पूरा परिवार यहां था। अंत में विजयी बाउंड्री मारने का एक विशेष एहसास था। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने यह भी उल्लेख किया कि टीम दूसरे दिन की गेंदबाजी से थोड़ी निराश थी, लेकिन तीसरे दिन गेंदबाजों ने शानदार काम किया। उन्होंने आगे कहा, मैंने सोचा था कि हम 200-250 के आसपास रनों का पीछा करेंगे और हम ऐसा करने के लिए तैयार थे। 

हम कल की गेंदबाजी से थोड़ा निराश थे, हमने कुछ अधिक रन दिए, लेकिन आज स्पिनरों ने बेहतर गेंदबाजी की।"अपने स्वीप शॉट्स के बारे में बात करते हुए पुजारा ने कहा कि उन्होंने इसका काफी अभ्यास किया है, लेकिन पिच बल्लेबाजी करने के लिए कठिन नहीं थी। वहीं, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी खिताब के लिए अपने सौराष्ट्र टीम के साथियों को भी बधाई दी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , Australia , India Vs Australia , Test Series , Border Gavaskar Trophy , Border Gavaskar Test Series , Cheteshwar Pujara , 2nd Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD