Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मोहाली आर. पी. जी. हमले के 11वें दोषी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किया मुलजिम गुरपिन्दर पिन्दू कैनेडा स्थित आतंकवादी लखबीर लंडा का करीबी : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, Mohali RPG Attack Case, Rocket Propelled Grenade, RPG Attack Case, Gurpinder Pindu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 17 Feb 2023

Last updated on: Feb 17, 2023, 00:00 IST

पंजाब पुलिस की तरफ से रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड ( आर. पी. जी.) हमले में अहम भूमिका निभाने वाले गुरपिन्दर उर्फ पिन्दू को गिरफ्तार करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई जंग को बड़ी सफलता मिली है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को यहाँ दी। 

बताने योग्य है कि 9 मई, 2022 को मोहाली में इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर लगभग 19:45 बजे एक आर. पी. जी. हमला हुआ था।गिरफ्तार किया गया मुलजिम पिन्दू, जोकि खेमकरन के गाँव भूरा कोना का निवासी है, कैनेडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का नज़दीकी साथी बताया जाता है और उक्त हमले के दौरान मुलजिम निशान सिंह और चड़त सिंह के लगातार संपर्क में था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 25 अप्रैल, 2022 को मुलजिम चड़त सिंह, निशान सिंह और बलजिन्दर रैंबो आरपीजी और असाल्ट राइफल की खेप तरन तारन से अमृतसर लेकर आए थे और इस खेप अमृतसर के अल्फा मॉल के नज़दीक पिन्दू के घर पर रखी थी। उन्होंने आगे कहा कि दोषी ने उसी रात दोनों शूटरों-दीपक और एक नाबालिग को अपने घर में पनाह भी दी थी।

जि़क्रयोग्य है कि मुलजिम गुरपिन्दर पिन्दू की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस इस मामले में अब तक नौ मुलजिमों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक और मुलजिम जोकि नाबालिग है और हमला करने में शामिल था, को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और एक अन्य मुलजिम की पहचान दीपक कुमार के तौर पर हुई है, को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन. आई. ए.) ने हाल ही में गिरफ्तार किया है, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या 11 हो गई है।

इससे पहले चड़त सिंह, निशान सिंह, जगदीप सिंह, बलजिन्दर सिंह रैंबो, कंवरजीत सिंह बाठ, अनंतदीप सिंह सोनू, बलजीत कौर सुखी, लवप्रीत सिंह विक्की को पंजाब पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए यत्नशील है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Mohali RPG Attack Case , Rocket Propelled Grenade , RPG Attack Case , Gurpinder Pindu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD