Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिंदी सिनेमा हर भारतीय के डीएनए का हिस्सा : शाहरुख खान

Shah Rukh Khan, Shahrukh khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Feb 2023

Last updated on: Feb 17, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ करण जौहर, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिषेक बच्चन ने 'द रोमैंटिक्स' में अपने दिल की बात बताते हुए कहा कि कैसे हिंदी फिल्म उद्योग में भारत और भारतीयों के लिए पॉप संस्कृति को आकार देने की शक्ति है।

शाहरुख को लगता है कि हिंदी सिनेमा हमारे डीएनए का हिस्सा है और वे दुनिया में खुशी और प्यार फैलाते हैं। वह कहते हैं, "हमारा सिनेमा भारत में हमारे जीवन का उतना ही हिस्सा है, जितना कि आप सुबह उठकर अपने दांतों को ब्रश करते हैं। यह सिर्फ हमारा एक अंतर्निहित हिस्सा है। 

सिनेमा में ऐसी सुंदरता है कि भारतीय फिल्म निर्माता इसे एक म्यूजिक फॉर्मेट की तरह स्थिर रखते हैं।"करण जौहर का कहना है कि हमारी फिल्में देश की संस्कृति को सबसे जीवंत तरीके से दिखाने की कोशिश करती हैं। वे कहते हैं, "हम एक अविश्वसनीय जगह पर हैं। हम बहुत सारी संस्कृतियों और इतने सारे धर्मों का देश हैं। 

यहां राजस्थान के रंग हैं, दक्षिण भारत के समुद्र तट हैं, उत्तर की उदारता और बड़े दिल हैं।"ऋषि कपूर को इस बात पर गर्व है कि कैसे हिंदी फिल्म उद्योग ने विश्व स्तर पर हमारे देश को गौरवान्वित किया है। वे कहते हैं, "जहां तक सिनेमा का संबंध है, हम निश्चित रूप से दुनिया के साथ एक ताकत हैं। 

हम दुनिया में सबसे बड़े फिल्म निर्माता देश हैं। पश्चिमी देश भारतीय सिनेमा को साधुओं, सपेरों, हाथियों और गायों के देश के बारे में देखते है, ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमने एक लंबा सफर तय किया है।"'द रोमैंटिक्स' का निर्देशन ऑस्कर और एमी-नॉमिनेटेड फिल्म निर्माता स्मृति मूंदड़ा ने किया है, जो 'इंडियन मैचमेकिंग' और 'नेवर हैव आई एवर' फ्रेंचाइजी की शानदार सफलता के बाद नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रही हैं।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD