Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब पुलिस द्वारा तरनतारन से 1 किलो हेरोइन और 27 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत एक व्यक्ति गिरफ़्तार

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 15 Feb 2023

Last updated on: Feb 15, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के हिस्से के तौर पर चलाई गई घेराबन्दी और तलाशी मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो हेरोइन और 27 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।  

 जि़क्रयोग्य है कि मंगलवार को राज्य भर में गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया से सम्बन्धित व्यक्तियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। गिरफ़्तार किए गए मुलजि़म की पहचान जयपाल सिंह उर्फ गुमटा निवासी पट्टी, तरनतारन के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके साथी हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन निवासी गाँव गुलालीपुर, तरनतारन जो जग्गू भगवानपुरिया का नज़दीकी साथी बताया जाता है, को भी नामज़द किया है।  

 डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ख़ुफिय़ा सूचना जिसमें पता लगा कि जयपाल गुमटा और हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप पहुँचाने जा रहे हैं, पर कार्यवाही करते हुए तरनतारन पुलिस की टीमों ने तुरंत नाका लगाकर जयपाल गुमटा को उसकी एसयूवी महेन्द्रा स्कॉर्पीयो (बिना नंबर प्लेट), जिसमें वह जा रहा था, से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करके उसे गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों द्वारा उसकी कार को भी ज़ब्त कर लिया गया है।  

 तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरमीत चौहान ने बताया कि पुलिस टीमों ने फऱार मुलजि़म हरमनदीप उर्फ हरमन की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आगे की जाँच जारी है।उन्होंने कहा कि एफ.आई.आर. 21 तारीख़ 14.02.2023 को थाना सिटी पट्टी, तरनतारन में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21, 25, 29 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।  

 जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस की 409 टीमें जिसमें राज्य भर के 2863 पुलिस मुलाजि़म शामिल थे, द्वारा मंगलवार को दिन भर चली मुहिम के दौरान जग्गू भगवानपुरिया से सम्बन्धित समाज विरोधी तत्वों के 2371 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD